शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

साथ-साथ नजर आए सीन पेन और स्कॉरलेट जोहान्सन

साथ-साथ नजर आए सीन पेन और स्कॉरलेट जोहान्सन -
हॉलीवुड की कभी सुखिर्यों में रहने वाली जोड़ी सीन पेन और स्कॉरलेट जोहान्सन को एक दूसरे से अलग हुए अभी कुछ ही दिन हुए होंगे कि दोनों के एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि पेन और स्कॉरलेट को एक पुरस्कार समारोह के दौरान मंच के पीछे साथ-साथ देखा गया।

पेन (50) और स्कारलेट (26) चार महीनों से डेटिंग कर रहे थे। इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे से अलगाव की घोषणा की थी। दोनों अवॉर्ड्स समारोह में दर्शकों के बीच भी नजर नहीं आए, लेकिन पुरस्कार समारोह के मंच के पीछे दोनों को एक साथ देखा गया।

यह समारोह लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इसी समारोह में शुरू में दोनों एक दूसरे से बचने की कोशिश कर रहे थे।(भाषा)