शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

शिलोह की फैशन सेंस से

शिलोह की फैशन सेंस से -
हॉलीवुड अभिनेता जॉन वायेट अपनी चार वर्षीय नातिन शिलोह की फैशन सेंस को लेकर अचरज में हैं। 71 वर्षीय वायेट को यह देखकर हैरानी होती है कि शिलोह अपने कपड़े खुद पसंद करने पर जोर देती हैं। शिलोह, वायेट की बेटी और हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की संतान हैं।

‘अनाकोंडा’ स्टार ने कहा ‘‘शिलोह जबरदस्त है। वो जिस तरह से कपड़े पहनती है और जो उसका खुद का स्टाइल है , उसे देखकर मैं हैरान रह जाता हूँ। वह केवल चार साल की है।’’

जोली ने हाल ही में कहा था कि वह शिलोह के फैसलों से ‘‘मंत्रमुग्ध’’ रह जाती हैं। शिलोह के पाँच भाई बहन भी हैं जिनमें नौ साल का भाई मैडोक्स , छह साल का पैक्स, पाँच साल की जाहरा और दो साल के जुड़वाँ नोक्स और विवियन शामिल हैं।(भाषा)