शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By WD

शाहरुख के साथ फिल्म करना चाहती हैं पेनेलोप क्रूज़

शाहरुख के साथ फिल्म करना चाहती हैं पेनेलोप क्रूज़ -
वो जमाना गया जब बॉलीवुड की फिल्मों की चर्चा सिर्फ भारत में होती थी। अब हिंदी फिल्में भी चर्चित होने लगी हैं और दुनिया के लोग बॉलीवुड की फिल्म और कलाकारों को जानने लगे हैं।

हाल ही में हॉलीवुड की अदाकारा पेनेलोप क्रूज़ ने इच्छा व्यक्त की है कि यदि उन्हें बॉलीवुड वालों की तरफ से अच्छा प्रस्ताव मिलता है तो वे बॉलीवुड की फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगी। उन्हें बॉलीवुड की फिल्में बेहद पसंद हैं।

शाहरुख खान को पेनेलोप क्रूज़ बेहद पसंद करती हैं। उनका कहना है वे शाहरुख की प्रशंसक हैं और उनके साथ फिल्म करना चाहती हैं।