शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

केली ब्रूक : बेस्ट बिकनी बॉडी

केली ब्रूक : बेस्ट बिकनी बॉडी -
हाल ही में महिलाओं और पुरुषों के बीच एक सर्वेक्षण किया गया। उनसे पूछा गया कि सैलिब्रिटीज में ‘बेस्ट बिकनी बॉडी’ वे किसे चुनना चाहेंगे? 31 वर्षीय एक्ट्रेस और मॉडल केली ब्रूक ने इस लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जेनिफर लोपेज और पिप्पा मिडिलटन को पीछे धकेला जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि केली ब्रूक का फिगर 34-24-34 के बेहद नजदीक है। साथ ही उनके वेस्ट से हिप का रेशो भी 0.7 है, इसीलिए पुरुषों ने उन्हें सर्वाधिक वोट दिए। महिलाओं ने उनके ‘कर्वी शेप’ के लिए उन्हें चुना।

केली ब्रूक अपने फिगर के लिए कोई विशेष मेहनत नहीं करती है। डाइटिंग से उन्हें चिढ़ है और जिम जाना भी उन्हें पसंद नहीं है। वे कहती है कि वे भाग्यशाली हैं जो उनका फिगर एकदम शेप में है।