रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. चंद्र अभियान
Written By वार्ता

चंद्रयान-1 गहरे अंतरिक्ष में पहुँचा

चंद्रयान-1 गहरे अंतरिक्ष में पहुँचा -
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। 22 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित भारत का पहला मानवरहित चंद्रयान-1 पृथ्वी से 1 लाख 50 हजार किलोमीटर की दूरी पार कर गहरे अंतरिक्ष में प्रवेश कर गया।

इसरो सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह यान का तीसरी कक्षा में परिवर्तन सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया।

भारत के 45 वर्षों के अंतरिक्ष इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब कोई अंतरिक्ष यान गहरी अंतरिक्ष कक्षा में पहुँचा है। इस घटनाक्रम से अब इसरो पूरी तरह आश्वस्त है कि चंद्रयान 8 नवंबर को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो जाएगा।

रविवार सुबह 07:08 मिनट पर कक्षा परिवर्तन के दौरान 440 न्यूटन लिक्विड इंजन फायर करके चंद्रयान को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुँचाया गया। इस कार्य में लगभग 09:08 सेकंड का वक्त लगा।

* चंद्रयान धरती से डेढ़ लाख किलोमीटर दूर
* पहली बार इतनी लंबी दूरी त
* 8 नवंबर को चंद्रमा की कक्षा में पहुँचेग
* 73 घंटे में कर रहा है पृथ्वी की परिक्रमा