शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
Written By समय ताम्रकर

क्वीन : अकेले हनीमून पर जाने वाली लड़की की कहानी

क्वीन : अकेले हनीमून पर जाने वाली लड़की की कहानी -
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, फैंटम प्रोडक्शन्स
निर्माता : अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने
निर्देशक : विकास बहल
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : कंगना रनोट, राजकुमार राव, लिसा हेडन
रिलीज डेट : 7 मार्च 2014

PR


क्वीन कहानी है दिल्ली में रहने वाली लड़की रानी (कंगना रनोट) की। 24 वर्ष की यह पंजाबी लड़की रूढ़िवादी परिवार से है। कभी घर से अकेले बाहर नहीं निकली है। हमेशा उसका भाई सुरक्षा की दृष्टि से उसके साथ होता है।

PR


रानी के सपने आम लड़कियों की तरह हैं। शादी और हनीमून को लेकर उसने ढेर सारी योजनाएं बना रखी हैं। उसकी शादी तय हो जाती है और शादी के ठीक पहले उसका पति (राजकुमार राव) उसे छोड़कर चला जाता है।

PR


रानी के सारे सपने धराशायी हो जाते हैं। उसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगता है। वह कन्फ्यूज हो जाती है। लेकिन परिस्थितियों पर रोने के रानी आगे बढ़ने की सोचती है।
PR


वह हनीमून पर अकेले जाने का निश्चय करती है। कभी घर से बाहर अकेले नहीं निकली लड़की पेरिस और एम्सर्टडम पहुंच जाती है। रानी की यह यात्रा बड़ी मजेदार साबित होती है। इस यात्रा में रानी का सामना अपनी उन बातों से होता है जिसके बारे में वह अब तक अंजान थीं।