शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. एक आदत
Written By समय ताम्रकर

एक आदत

Ek Aadat Movie Preview | एक आदत
निर्माता : मुकेश वासानी
निर्देशक : प्रकाश सैनी
संगीत : संजय पाठक, निशाद
कलाकार : आर्यमन, पुनीत तेजवानी, कशिश धनोया
PR

सोनिया (कशिश) एक उभरती हुई अभिनेत्री है। उसका सपना अभिनय की दुनिया में नाम कमाना है। शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना उसके साथ घटती है और उसकी जान अरमान (पुनीत) नामक शख्स बचाता है। दोनों में दोस्ती हो जाती है और फिर प्यार।


PR

काम की तलाश में अरमान मुंबई आता है। एक दिन उसकी मुलाकात शिवा (आर्यमन) से होती है। शिवा एक छोटे शहर का रहने वाला है। दोनों दोस्त बन जाते हैं। कुछ दिन बीतते हैं। सोनिया को महसूस होता है कि वह अरमान के साथ खुश नहीं है। इसके बावजूद वह उसे चाहती है और खोना नहीं चाहती।



PR

संयोग से एक दिन सोनिया और शिवा की मुलाकात होती है और दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। शिवा को पता नहीं रहता है कि सोनिया उसके दोस्त की प्रेमिका है। उनमें शारीरिक संबंध बन जाते हैं। यह बात अरमान भी जान जाता है। सोनिया का व्यवहार दोनों को समझ में नहीं आता। वे सोनिया से जानना चाहते हैं आखिर वह क्या चाहती है? सोनिया क्या जवाब देती है, इसके लिए आपको देखनी होगी फिल्म।