इश्कजादे की कहानी
- वेबदुनिया डेस्क
निर्माता : आदित्य चोपड़ा निर्देशक : हबीब फैजल संगीत : अमित त्रिवेदी कलाकार : अर्जुन कपूर, परिनीति चोपड़ा रिलीज डेट : 11 मई 2012 इश्कजादे एक छोटे से शहर में गुंडागर्दी और लड़ाई के बीच पले दो लोगों की प्रेम कहानी है। वे पैदा तो नफरत करने के लिए हुए थे, लेकिन उनके भाग्य में एक-दूसरे के लिए प्रेम करना लिखा था। शक्ति और सिंहासन पाने के लिए वे दो जंगली जानवरों की तरह लड़ते हैं। एक पूरी तरह से अप्रत्याशित है तो दूसरा क्रूर। एक ऐसे लड़ाई के मैदान में वे आमने-सामने हैं जहां नफरत, बदला, छल और गोलियों की आवाज है।
(शेष कहानी पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करें)
परमा (अर्जुन कपूर) की उम्र बीस वर्ष है। उम्र ही ऐसी है कि उसमें कुछ नादानी बाकी है। गुस्सा हमेशा उसकी नाक पर रहता है। परमा के आदर्श उसके दादा हैं। परमा की एक ही ख्वाहिश है कि वह अपने आपको दादा के आगे साबित करें कि वह योग्य है। अपने परिवार का नाम और ताकत का प्रदर्शन करना परमा को पसंद है। परमा के दादा अगला चुनाव लड़ने वाले हैं। अपने दादा को चुनाव जिताना परमा का एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है। (शेष कहानी पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करें)