शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. ‘दिल बोले हडिप्पा’ का प्रोमो
Written By समय ताम्रकर

‘दिल बोले हडिप्पा’ का प्रोमो

Dil Bole Hadippa Video | ‘दिल बोले हडिप्पा’ का प्रोमो
’रब ने बना दी जोड़ी’ और ’न्यूयॉर्क’ की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स एक बार फिर सफलता की ऊँचाइयों पर है। इस प्रतिष्ठित बैनर ने अपनी आगामी फिल्म ‘दिल बोले ‍हडिप्पा’ के रिलीज होने की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 18 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी और शेर्लिन चोपड़ा इस फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं। मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म में रानी सरदार के भेष में हैं। रानी ने यह रूप अपने क्रिकेट प्रेम के लिए धारण किया है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि रानी और शाहिद ने ऐसी भूमिका पहले कभी नहीं निभाई। ‘दिल बोले हडिप्पा’ का प्रोमो देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।