शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

शाहरुख खान ने खिलाया दिलीप कुमार को खाना (देखें फोटो)

शाहरुख खान ने खिलाया दिलीप कुमार को खाना (देखें फोटो) -
TWITTER

शाहरुख खान ने ईद के अवसर पर अपने घर पर पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारें मौजूद थे। सचिन तेंडुलकर भी इसमें शामिल हुए। माहौल में गर्मी तब आ गई जब हिंदी फिल्मों के महानायक दिलीप कुमार पत्नी सायरा बानो के साथ आए। दिलीप कुमार इन दिनों बहुत कम कहीं आते-जाते हैं। दिलीप कुमार को शाहरुख खान ने अपने हाथों से खाना खिलाया। यह फोटो अयाज मेनन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।


TWITTER

यह पार्टी शाम से तो सुबह तक चलती रही। शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के बेहतरीन मेजबान हैं। अपने मेहमानों का पूरा ध्यान रखते हैं। सुष्मिता सेन, फराह और शाहरुख ‘मैं हूं ना’ दिनों को याद करते हुए।


TWITTER

माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ पार्टी में शामिल हुईं। माधुरी ने यह ‍फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है।


TWITTER

निखिल द्विवेदी ने यह फोटो ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। पार्टी में वे अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।