शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

शबाना के शो में अमिताभ-रणबीर ने किया रैंप वॉक

शबाना के शो में अमिताभ-रणबीर ने किया रैंप वॉक -
महिला सशक्तीकरण के समर्थन में अभिनेत्री शबाना आजमी द्वारा आयोजित फैशन शो में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की, जिसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन सहित रणबीर कपूर भी शामिल थे।

FILE

आज़मी के गैर सरकारी संगठन मिज़वान वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक समारोह में ‘मिज़वान फैशन शो 2014’ का आयोजन किया गया था। इसमें बच्चन, रणबीर, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के परिधान में सजे नजर आए।

इस गैर सरकारी संगठन की स्थापना कैफी आज़मी ने की थी और अब नम्रता गोयल के साथ मिलकर शबाना इसका संचालन करती हैं। कार्यक्रम का विषय था - ‘मेन फॉर मिजवान’। बच्चन ने बंद गले के चिकनकारी वाले अचकन के साथ पठानी सलवार पहन रखी थी, वहीं फरहान नीली शेरवानी में तो रणबीर भारी चिकनकारी की कढ़ाई और दुपट्टे के साथ रैंप पर दिखे।

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पोशाकों में कई सहयोगी और कई खूबसूरत महिलाएं रैंप पर चहलकदमी कर रहे थे। यह एक संतोषजनक अनुभव था। ‘मेन फॉर मिज़वान’ इस संगठन द्वारा आयोजित चौथा फैशन शो है जिसमें मिजवान की लड़कियों द्वारा निर्मित कई आकषर्क चिकनकारी के काम देखने को मिले। इस संगठन का उद्देश्य ग्रामीण भारत में औरतों और बच्चियों का सशक्तीकरण करना है।

कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों में अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी जया, काजोल और उनकी बहन तनीषा, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, नीतू कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनाली बेंद्रे, सुष्मिता सेन, रिचा चड्ढा, फरहान अख्तर, परिणीती चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जावेद अख्तर, कल्कि कोचलिन और अदिति राव हैदरी ने शिरकत की।