शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

रणबीर नहीं, ऋषि कपूर पर फिदा हैं माधुरी

रणबीर नहीं, ऋषि कपूर पर फिदा हैं माधुरी -
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर के जादुई आकर्षण के लाखों दीवाने होंगे, लेकिन धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का मानना है कि ऋषि कपूर, रणबीर कपूर से अधिक आकर्षक हैं। धक-धक गर्ल ने कहा कि ऋषि कपूर बेहद प्यारे और आकर्षक इंसान हैं। मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है और बेहद मजा आया।

WD

रणबीर बहुत शर्मीले हैं, लेकिन वे भी काफी अच्छे इंसान हैं। माधुरी ने रणबीर साथ 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया है। इस फिल्म में धकधक गर्ल माधुरी और रणबीर पर एक आइटम नंबर फिल्माया गया है। माधुरी ने कहा कि रणबीर वर्तमान दौर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में एक हैं।

वे फिल्मकारों को अलग हटकर फिल्म बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर नृत्य करने में बहुत निपुण हैं और मुझे उनके साथ डांस कर मुझे बहुत मजा आया। उल्लेखनीय है कि माधुरी दीक्षित ने ऋषि कपूर के साथ 'याराना' और 'प्रेमग्रंथ' जैसी फिल्मों में काम किया है।

करण जौहर के बैनर तले अयान मुखर्जी निदेर्शित 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर के अलावा दीपिका पादुकोण, एल्विन शर्मा, कल्कि कोएचलिन की महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म 31 मई को प्रदर्शित होगी। (वार्ता)