शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

मेरी और अभिषेक की फिल्म है ‘प्लेयर्स’ : सोनम कपूर

मेरी और अभिषेक की फिल्म है ‘प्लेयर्स’ : सोनम कपूर -
फिल्म ‘प्लेयर्स’ में कई बड़े सितारों जैसे बिपाश बसु, बॉबी देओल और नील नितिन मुकेश की मौजूदगी के बीच अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि यह फिल्म उनकी और अभिषेक बच्चन की है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली 6’ में अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुकी 26 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि मल्टी स्टारर फिल्म में मैं मुख्य भूमिका में हूं।

WD


सोनम ने बताया कि मल्टी स्टारर फिल्म में मैं हमेशा से मुख्य भूमिका में रही हूं। ‘दिल्ली 6’ में मैं और अभिषेक, ‘थंक्यू’ में मैं और अक्षय, ‘आयशा’ में मैं और अब ‘प्लेयर्स’ में मैं और अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ‘मौसम’ में शर्मीली-सी लड़की की भूमिका अदा करने के बाद हॉलीवुड की ‘द इटालियन जॉब’ की रिमेक फिल्म ‘प्लेयर्स’ में सोनम एक विद्रोही लड़की की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में सोनम की सह अभिनेत्री बिपाशा बसु की बिकनी को लेकर काफी चर्चा है। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने इस फिल्म के लिए सोनम के कपड़े डिजाइन किए हैं।(भाषा)