शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

भारत प्रतिगामी और निराशाजनक है: मल्लिका शेरावत

भारत प्रतिगामी और निराशाजनक है: मल्लिका शेरावत -

बॉलीवुड में बोल्ड किरदारों के लिए मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ पर काम कर रही हैं। मल्लिका ने कहा है कि महिलाओं को स्वतंत्रता देने के मामले में भारत पीछे हटने वाला और निराशाजनक देश है।

खबरों में है कि पिछ्ले 10 दिनों से कान फिल्म समारोह में भाग लेकर लौटी मल्लिका शेरावत ने भारत देश के बारे में यह प्रतिक्रिया दी है। उनके वक्तव्य से लगता है कि उन्हें अमेरिका बेहद भा गया है। मल्लिका ने दावा किया कि वे पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिसने पर्दे पर बिकिनी पहनी और चुंबन दृश्य दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं लॉस एंजिलिस और भारत में बिताए गए समय की तुलना करूं तो पाती हूं कि अमेरिका में ज्यादा सामाजिक स्वतंत्रता है।

फिल्म ‘मर्डर’ में कई अंतरंग दृश्य दे चुकी मल्लिका ने कहा कि अमेरिका में सामाजिक स्वतंत्रता अनुभव करने के बाद जब मैं भारत लौटी तो यह अंतर साफ समझ आया। भारत, महिलाओं के लिए प्रतिगामी और निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र महिला के रूप में जब मैं भारत को देखती हूं तो यहां की सामाजिक सोच मुझे निराशाजनक लगती है।