शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

बिपाशा बसु ने हुस्न को बनाया हथियार

बिपाशा बसु ने हुस्न को बनाया हथियार -
जॉन अब्राहम से ब्रेक अप के बाद बिपाशा बसु अपने करियर के प्रति गंभीर हो गई हैं। साथ ही एक बार फिर अपने पैर मजबूती से जमाने के लिए अंग प्रदर्शन का सहारा ले रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘प्लेयर्स’ में बिकनी पहनकर बिजलियां गिराने वाली बिपाशा के बारे में चर्चा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जोड़ी ब्रेकर’ में भी उन्होंने ऐसी ड्रेसेस पहनी हैं कि दर्शक उन्हें देख आहें भरेंगे।

PR
बढ़ती उम्र और नई छोकरियों से प्रतिद्वंद्विता से 30 वर्ष पार की हीरोइनों का बॉलीवुड में टिकना मुश्किल हो जाता है। उनसे मुकाबले के लिए बिपाशा ने अपने हुस्न को हथियार बनाया है। वैसे बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत में यही फॉर्मूला अपनाया था।

बाद में जॉन की मोहब्बत में गिरफ्त होने के बाद उन्होंने करियर पर ध्यान देना कम कर दिया। साथ ही नॉन ग्लैमरस भूमिकाएं करना शुरू कर दी। अब करियर को मजबूती प्रदान करने के लिए फिर से पुराने फॉर्मूले को उन्होंने अपनाया है।

जोड़ी ब्रेकर में बिपाशा के साथ माधवन हैं। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि बिपाशा इस फिल्म में गजब की सेक्सी नजर आ रही हैं।