शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

एक था टाइगर ने बनाया रिकॉर्ड!

एक था टाइगर ने बनाया रिकॉर्ड! -
PR


ये बात तो लगभग तय है कि ‘एक था टाइगर’ ने रिलीज वाले दिन और एक दिन में सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभी पहले दिन का सही आंकड़ा तो नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि ये 32 से 33 करोड़ के बीच होगा।

15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है और रिलीज होते ही दर्शक सिनेमाघरों पर टूट पड़े। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक करवा रखे थे उन्होंने राहत की सांस ली। दूसरी ओर कई लोगों को निराश होना पड़ा।

सिंगल स्क्रीन के साथ-साथ मल्टीप्लेक्सेस में भी भारी भीड़ देखी गई। कई सिनेमाघरों में लोगों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बुलाना पड़ी। अरसे बाद सिनेमाघरों में ऐसा नजारा देखने को मिला। ये कमाल सलमान खान के स्टारडम का है।

अभी वीकेंड और ईद का दिन बाकी है। देखना ये है कि फिल्म कितनी जल्दी सौ करोड़ का आंकड़ा पार करती है।