शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

अब्बास-मस्तान की फिल्म में बॉबी

अब्बास-मस्तान की फिल्म में बॉबी -
PR
करियर के बुरे दौर से गुजर रहे बॉबी देओल को फिल्म मिलना भी खबर बन जाती है। लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान बॉबी को अब्बास-मस्तान ने अपनी अगली फिल्म ‘द इटालियन’ जॉब के लिए साइन किया है। इस फिल्म में बॉबी के अलावा अभिषेक बच्चन, ओमी वैद्य और नील नितिन मुकेश भी हैं। एक और हीरो को फिल्म से जोड़ा जाएगा।

अपनी इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करना अब्बास-मस्तान के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। कई कलाकार इसमें आए और गए। हाल ही में कैटरीना कैफ ने भी यह फिल्म छोड़ दी जिससे दोनों भाइयों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

बॉबी और अब्बास-मस्तान के संबंध बेहद पुराने हैं। यह उनकी साथ की गई पाँचवीं फिल्म होगी। अजनबी, सोल्जर और हमराज को औसत सफलता मिली थी, जबकि नकाब फ्लॉप हुई थी। संभव है कि एक बार फिर अब्बास-मस्तान बॉबी के डूबते करियर को बचाने में मददगार साबित हों।