शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
Written By समय ताम्रकर

बदले-बदले से सलमान

बदले-बदले से सलमान -
IFM
सलमान खान के सबसे बड़ी दिक्कत यही रही है कि उन्हें हमेशा गलत समझा जाता रहा। लोग उनके बारे में पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। वे जब सलमान से मिलते हैं तो उनकी धारणा बदल जाती है। सलमान के बारे में जितना बुरा लिखा या कहा गया है उतने बुरे इंसान वे नहीं है। उनमें अच्छाइयाँ भी है जिसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। सलमान ने भी कभी अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने हमेशा चुप रहने में ही भलाई समझी और इस कारण गलतफहमियाँ बढ़ती गई। सलमान को हमेशा से अपने प्रशंसकों पर विश्वास रहा है और प्रशसंकों ने भी कभी उनके विश्वास को नहीं तोड़ा। सलमान के बारे में कैसी भी खबरें आती रहीं प्रशंसकों ने हमेशा सलमान की फिल्मों को देखा और उनकी फिल्में हिट होती रहीं।

मीडिया से कोई शिकायत नही
सलमान का मानना है कि मीडिया का रोल उनके प्रति कभी अच्छा नहीं रहा। मीडिया ने कभी उनकी तारीफ नहीं की। वे यह मानते हैं कि उन्होंने ग‍लतियाँ की है परंतु वे उतने बुरे इंसान नहीं है जितना की मीडिया वालों ने बताया। इस सब के बावजूद सलमान का कहना है कि उन्हें मीडिया से कोई शिकायत नहीं है।

खुद को बदलने की कोशि
अब सलमान अपने आपको बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अब अपने दिमाग को ठंडा रखना सीख लिया है। वे अब अपने गुस्से को काबू में रखेंगे और किसी पर भी नाराज नहीं होंगे। अपना व्यवहार भी उन्होंने सुधार लिया है। हर तरह के झमेलों से वे अपने आपको दूर रखने का प्रयास करेंगे। वे लड़ेंगे तो केवल अपने ‍अधिकारों के लिए।

नई हेअर स्टाई
अंदर से अपने आपको बदलने वाले सलमान रूप भी बदल रहे हैं। बोनी कपूर की फिल्म के लिए वे नया हेअर स्टाइल अपना रहे हैं। यूं भी सलमान अपनी हेअर स्टाइल के साथ हमेशा प्रयोग करते रहे हैं। सलमान को पता है कि उनके प्रशंसक उनकी हेअर स्टाइल की कॉपी करते हैं। अपने शरीर को गठीला बनाने के लिए सलमान अपने जिम इंस्ट्रक्टर खालिद भाई की देखरेख में कसरत करते हैं। सलमान आठ वर्ष की उम्र से अपने शरीर पर ध्यान दे रहे हैं।

आने वाली फिल्मे
सलमान की अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘मेरीगोल्ड’ बनकर अरसे से तैयार है और शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ भी लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें अमिताभ और प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ हैं। राजकुमार संतोषी के साथ सलमान ‘अंदाज अपना अपना’ में काम कर चुके हैं। अब वे उनकी ‘हल्ला बोल’ कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता जैसे कलाकार है। संजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया’ में सलमान विशेष भूमिका निभा रहे है। डेविड धवन की ‘पार्टनर’ में सलमान के साथ गोविन्दा, लारा और कैटरीना है। इसके अलावा डेविड धवन सलमान-अरबाज और सोहेल को लेकर ‘अमर अकबर एंथोनी’ बनाने वाले हैं।