शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. शर्लिन चोपड़ा के बारे में 25 रोचक जानकारियां
Written By

शर्लिन चोपड़ा के बारे में 25 रोचक जानकारियां

Sherlyn Chopra : Interesting 25 Facts | शर्लिन चोपड़ा के बारे में 25 रोचक जानकारियां
1) शर्लिन चोपड़ा का जन्म हैदराबाद में हुआ है और वे मिस हैदराबाद रह चुकी हैं।

2) पन्द्रह वर्ष की उम्र तक शर्लिन अपने आपको दब्बू किस्म की लड़की मानती थी।

3) क्या आप इस बात का यकीन करेंगे कि शर्लिन जब टीनएज में थीं तब उनकी ओर कोई लड़का देखना भी पसंद नहीं करता था।

4) शर्लिन की आंखों पर तब बहुत मोटा चश्मा हुआ करता था।

5) शर्लिन सिर्फ किताबों की दुनिया में खोई रहती थी और उन्हें पार्टी या पिकनिक में कोई रूचि नहीं थी।

6) पन्द्रह वर्ष की उम्र के बाद शर्लिन ने अपना कायाकल्प करने की ठानी।

7) शर्लिन ने न केवल अपना मेकओवर किया बल्कि अपने नजरिये में भी बदलाव लाया। अब वे बेहद बोल्ड हो गईं और मिस आंध्रा बन गईं।

8) मेकओवर तो कर लिया लेकिन पढ़ाई में उनकी रूचि नहीं रह गई।

9) 11 फरवरी 1984 को जन्मी शर्लिन ने फिल्मों की ओर अपने कदम बढ़ाए।

10) फिल्मों में जब उन्होंने कदम रखा तब उनका नाम मोना चोपड़ा था।
11) मोना से शर्लिन, शर्लिन से मोना और फिर मोना से शर्लिन वे बनी।

12) उनकी पहली फिल्म ‘टाइम पास’ थी जिसके पोस्टर्स वे वे आपत्तिजनक मुद्राओं में थीं। पहली फिल्म से ही उन्होंने दिखा दिया कि अंग प्रदर्शन के मामले में वे किसी भी हद तक जा सकती हैं।

13) जब उन्होंने दोस्ती, नॉटी बॉट जैसी कुछ फिल्में की तो ये माना गया कि वे मल्लिका शेरावत के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभरेंगी, लेकिन शर्लिन अपने करियर को ठीक से संभाल नहीं सकी।

14) मल्लिका के प्रति शर्लिन के दिल में बहुत इज्जत है। उनका मानना है कि मल्लिका आज जो कुछ भी है केवल अपने दम पर हैं। अपने दम पर कुछ बनने वालों का वे बहुत सम्मान करती हैं।

15) सेक्सी फिल्म बनाने के लिए मशहूर विनोद पांडे ने उन्हें रेड स्वास्तिक के लिए साइन किया। विरोध की वजह से यह फिल्म ठीक से रिलीज नहीं हो पाई।
16) यश चोपड़ा ने एक बार शर्लिन की तारीफ करते हुए कहा था कि उनमें बहुत संभावनाएं हैं।

17) शायद इसी वजह से उन्हें यशराज फिल्म्स की एक फिल्म ‘दिल बोले हडिप्पा’ में रोल मिला था, लेकिन यह फिल्म भी पिट गई।

18) शर्लिन ने ट्‍विटर पर यह स्वीकारा था कि वे पैसों के लिए सेक्स करती थीं।

19) शर्लिन को वॉलपेपर क्वीन भी कहा जाता है क्योंकि उनके वॉलपेपर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाते हैं।

20) शर्लिन चोपड़ा को जब पहली बार रियलिटी शो बिग बॉस ऑफर किया गया तो उन्होंने बॉथरूम में भी कैमरे लगाने की जिद की और कहा कि वे कैमरे के सामने नहाना पसंद करेंगी।
21) शर्लिन की जिद नहीं मानी गई। बाद में वे इस शो में नजर आईं, लेकिन किसी को भी प्रभावित नहीं कर पाई। उन्हें नापसंद किया गया और कुछ दिनों में ही वे इस शो से बाहर हो गईं।

22) शर्लिन का अपने माता-पिता से विवाद है। बिग बॉस शो के जरिये उन्हें अपनी मां से मिलवाया भी गया ताकि दोनों के बीच संबंध सामान्य हो सके।

23) शर्लिन का कहना है कि कैमरे की आंख के सामने उन्हें कम कपड़ों में जरा भी झिझक नहीं होती। कैमरा ऑन होते ही वह अपने किरदार में डूब जाती हैं और यह भूल जाती हैं कि वे शर्लिन हैं। कैमरा ऑफ होते ही वह रीयल लाइफ में वापस आ जाती हैं।

24) शर्लिन ने अपना म्युजिक अलबम भी जारी किया था, जिसका वीडियो प्रख्यात एड फिल्म मेकर प्रलहाद कक्कड़ ने बनाया था। यह अलबम सिर्फ वयस्कों के लिए है।

25) ‍अंतरराष्ट्रीय मैगजीन 'प्लेबॉय' के लिए शर्लिन ने न्यूड फोटो शूट करवाया था।