शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
  6. हांगकांग की शान की निकली हवा...
Written By BBC Hindi
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2013 (12:27 IST)

हांगकांग की शान की निकली हवा...

hongkong_rubber_duck_gallery | हांगकांग की शान की निकली हवा...
BBC

बीते दो सप्ताह के दौरान हांगकांग के विक्टोरिया बंदरगाह पर मौजूद रबर की एक विशालकाय बत्तख लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गयी थी। इसे डच कलाकार फ्लोरेंटिजन हॉफमैन ने तैयार किया था। लेकिन दो सप्ताह के भीतर ही यह पिचकने लगी।
BBC

पिचकने के बाद विशालकाय बत्तख का क्या हाल है, ये आप इस तस्वीर में देख रहे हैं। बंदरगाह और रबर के बत्तख की देखभाल करने वाले अधिकारियों ने कहा है कि बत्तख को नए सिरे से तैयार करके फिर से पानी में डाला जाएगा।
BBC

इस पिचके हुए रबर के बत्तख को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक कई लोगों के आंखों से आंसू तक देखे गए। पिचके हुए बत्तख की तस्वीर कैद करने के लिए भी लोगों में होड़ देखने को मिली।

अगले पन्ने पर बत्तख का विशालकाय रूप...


इस बत्तख को लेकर इंटरनेट पर भी काफी गहमागहमी देखने को मिली। इंटरनेट पर लोग ये मजाक भी कर रहे हैं कि बत्तख को बर्ड फ्लू हो गया है।
BBC

कईयों के मन में ये सवाल भी उमड़ रहा है कि ये बत्तख इतनी जल्दी पिचक क्यों गयी? इसके जवाब में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के बढ़ते तापमान के चलते ही बत्तख पिचकी है। वैसे बंदरगाह के पास लगी एक प्रदर्शनी में हवा भरे विशालकाय जीवों की कुछ आकृतियों के भी पिचकने की खबर है।
BBC

आम लोगों के बीच लोकप्रियता और शहर की पहचान को देखते हुए बत्तख को जल्द से जल्द दोबारा तैयार करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसा कब तक हो पाएगा। इसको लेकर कोई भरोसा नहीं दिया जा रहा है।
BBC