1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अक्षय तृतीया
  4. Akshaya tritiya 2023

Akshaya Tritiya 2023 आज और कल अक्षय तृतीया है, शुभ मुहूर्त में खरीदें 5 चीजें

Akshaya tritiya 2023
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है ‍जो विवाह के लिए शुभ माना जाता है और साथ ही सोना खरीदने के लिए भी यह शुभ दिन होता है, परंतु कुछ लोगों के अनुसार 22 अप्रैल और कुछ के अनुसार 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया बताए जा रही है। जानिए आज और कल के शुभ मुहूर्त में खरीदे कौनसी 5 चीजें।
 
अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 के शुभ मुहूर्त:
 
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त : प्रात: 07:51:19 से 12:19:56 तक।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:12 से 01:03 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 तक।
अमृत काल : रात्रि 08:58 से 10:35 तक।
त्रिपुष्कर योग : सुबह 06:17 से 07:49 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 11:24 से अगले दिन सुबह 06:16 तक।
अमृत सिद्धि योग : रात्रि 11:24 से अगले दिन सुबह 06:16 तक।
रवि योग : रात्रि 11:24 से अगले दिन 06:16 तक।
 
अक्षय तृतीया 23 अप्रैल 2023 के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 04:45 से 05:31 तक।
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:12 से 01:02 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:57 से 07:20 तक।
अमृत काल : रात्रि 09:07 से 10:47 तक।
रवि योग : प्रात: 06:16  से रात्रि 12:27 तक।
शुभ मुहूर्त में खरीदें 5 चीजें:-
1. मिट्टी का दीपक : मिट्टी की महत्ता सोने के बराबर है। अगर सोने की खरीदी न कर सके तो मिट्टी का कोई भी पात्र या मिट्टी का एक छोटा दीपक भी अक्षय तृतीया के दिन घर में शुभता ला सकता है। 
 
2. मौसमी फल : अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मौसम के रसीले फल रखना भी शुभ होता है। आप कम से कम कीमत में अच्छे फल रख सकते हैं। 
 
3.कपास : अक्षय तृतीया पर 5 रुपए की कपास यानी रुई भी रखी जा सकती है। 
 
4. नमक : अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन इस नमक का सेवन कतई न करें। 
 
5. पीली सरसो : मुट्ठी भर पीली सरसो रखने से मां लक्ष्मी का आशीष मिलता है।
अगला लेख
Akshaya Tritiya Katha : अक्षय तृतीया की कथा यहां मिलेगी आपको