शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Tulsi Mata ki Aarti
Written By

Dev Uthani Ekadashi 2021 : देव प्रबोधिनी एकादशी पर पढ़ें माता तुलसी की आरती

Dev Uthani Ekadashi 2021 : देव प्रबोधिनी एकादशी पर पढ़ें माता तुलसी की आरती - Tulsi Mata ki Aarti
Tulsi Mata ki Aarti
 
दीपावली के बाद आने वाली एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2021) 
कहते हैं। इस दिन तुलसी विवाह होता है। माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। यहां पढ़ें श्री तुलसी जी की आरती- 
 
श्री तुलसी जी की आरती Tulsi Mata ki Aarti
 
जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।
 
बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी विख्याता
जय जय तुलसी माता ।।
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता
जय जय तुलसी माता ।।
 
हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता