Hanuman Chalisa
✕

आरती श्री राधा कृष्ण जी की | aarti shri radha krishna ji ki

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (14:50 IST)
Radha Krishan Aarti: भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा की संयुक्त आरतियां बहुत है। कई कृष्ण भक्तों ने उनकी आरतियों की रचना की है। उन्हीं आरतियों में से एक सुंदर सी आरती आप यहां पढ़ सकते हैं। जब भी आप श्रीराधा की पूजा करें तो पूजा के बाद और कोई आरती नहीं याद हो तो इस आरती का गान करें। श्रीराधा बहुत प्रसन्न होंगी और आपको आशीर्वाद देंगी।
 

भगवान श्री राधा कृष्ण जी की आरती | Aarti of Lord Shri Radha Krishna
 
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
चंद्रमुखी चंचल चितचोरी। (राधा)
सुघर सांवरा सूरत भोरी। (कृष्ण)
श्यामा-श्याम एक-सी जोरी।(राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
पंचरंग चूनर केसर न्यारी। (राधा)
पट पीतांबर कामर कारी। (कृष्ण)
एकरूप अनुपम छबि प्यारी (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
चंद्र-चंद्रिका चमचम चमकै। (राधा)
मोर मुकुट सिर दमदम दमकै। (कृष्ण)
युगल-प्रेम रस झमझम झमकै (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
कस्तूरी कुंकुम जुत बिंदा। (राधा)
चंदन चारु तिलक ब्रज चंदा। (कृष्ण)
सुहृद-लाड़ली लाल सुनंदा। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
घूंमघुमारो घांघर सोहै। (राधा)
कटिकछनी कमलापति सोहै। (कृष्ण)
कमलासन सुर-मुनि-मन मोहै। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
रत्नजटित आभूषण सुंदर। (राधा)
कौस्तुभमणि कमलांकित नटवर। (कृष्ण)
रणत्क्वणत् मुरली-ध्वनि मनहर। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
मंद हंसन मतवारे नैना। (राधा)
मनमोहन मन हारे सैना। (कृष्ण)
मृदु मुसुकावनि मीठे बैना। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
श्रीराधा भव-बाधा-हारी। (राधा)
संकट-मोचन कृष्ण मुरारी। (कृष्ण)
एक शक्ति, एकहि आधारी। (राधाकृष्ण)
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
जगज्ज्योति जगजननी माता। (राधा)
जगजीवन, जग-पितु जग-दाता।। (कृष्ण)
जगदाधार, जगद्विख्याता। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
राधा राधा कृष्ण कन्हैया। (राधा)
भव-भय सागर पार लगैया। (कृष्ण)
मंगल-मूरति, मोक्ष-करैया। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
सर्वेश्वरी सर्व-दुख-दाहन। (राधा)
त्रिभुवनपति, त्रयताप-नसावन।। (कृष्ण)
परम देवि, परमेश्वर पावन। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
 
त्रिसमय युगलचरण चित ध्यावै। (राधा)
सो नर जगत परमपद पावै। (कृष्ण)
राधाकृष्ण 'छैल' मन भावै। (राधाकृष्ण)
 
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
ॐ जय श्रीराधा, जय श्रीकृष्ण,
श्रीराधाकृष्णाय नम:।।
----------समाप्त----------

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख