Daily Horoscope
✕

क्लीन इंदौर के बाद अब ग्रीन इंदौर की बारी, बनेंगे 100 अहिल्या वन

इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव से वेबदुनिया की बातचीत

Updated: बुधवार, 3 अगस्त 2022 (17:39 IST)
स्वतंत्रता के बाद ‍अहिल्या नगरी इंदौर को यूं तो कई महापौर मिले, लेकिन पुष्यमित्र भार्गव के रूप में पहली बार युवा और ऊर्जावान महापौर मिला है। वक्तृत्व कौशल के धनी भार्गव विधिवेत्ता भी हैं। इंदौर के विकास को लेकर 40 वर्षीय पुष्यमित्र के मन में कई योजनाएं हैं, जिन पर वे प्राथमिकता के आधार पर काम करना चाहते हैं। इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने वेबदुनिया के सवालों के बहुत ही सहजता से जवाब दिए। 
 
आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े प्रश्न के जवाब में भार्गव ने कहा कि 75 सालों की यात्रा की बात करें तो इंदौर ने विकास की गति के अलग-अलग आयाम गढ़े हैं। शहर अपनी गौरवशाली परंपरा को आज भी बरकरार रखे हुए है। यहां के लोग धर्मप्रेमी हैं, उत्सव प्रेमी हैं। कोई भी व्यक्ति इंदौर आता है तो फिर वह यहीं का होकर रह जाता है। इंदौर ने ऐसे लोग भी दिए हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में शहर का नाम रोशन किया है। यहां सभी मामलों में जनभागीदारी उच्च स्तर पर देखने को मिलती है। यही कारण है कि इंदौर शहर लगातार स्वच्छता के मामले में नंबर वन बना हुआ है। 
 
बनाएंगे 100 अहिल्या वन : महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में लगातार 5 बार पहला स्थान हासिल कर चुका है। अब हमारी प्राथमिकता में ग्रीन इंदौर भी है। हालांकि इंदौर की जनता ने इस दिशा में पहले से ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर में कई बड़े और विकसित बगीचे हैं। हम इस दिशा में और अधिक काम करने की योजना बना रहे हैं। वृक्षारोपण के माध्यम से शहर की प्राणवायु को और ‍अधिक स्वच्छ बनाने का काम करेंगे। शहर के आसपास हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 100 अहिल्या वनों का निर्माण करेंगे। 
अव्यवस्थित यातायात बड़ी समस्या : भार्गव ने स्वीकार किया अव्यवस्थित यातायात शहर की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। यह भी जनजागरण से जुड़ा मुद्दा है, जब जनजागरण आंदोलन का रूप ले लेगा तो शहर की ट्रैफिक समस्या भी हल हो जाएगी। जनभागीदारी के कारण ही शहर स्वच्छता में नंबर वन बन पाया है। 
 
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक का मुद्दा हो या फिर कानून व्यवस्था का हम सबके सहयोग से मिलकर काम करेंगे। ट्रैफिक स्मूथ और सेफ रहे, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में जो प्रावधान किए गए हैं, उन्हें ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ से समन्वय स्थापित कर लागू करेंगे। 
 
बारिश में जलजमाव : बारिश के दिनों में जलजमाव के मुद्दे पर भार्गव ने कहा कि मैं इसे 'टीथिंग ट्रबल' के रूप में देखता हूं। नाला टेपिंग का काम पूरा होने पर इस समस्या से भी निजा‍त मिल जाएगी। भावी योजनाओं के बारे में पुष्यमित्र भार्गव कहते हैं कि हर घर स्वच्छ जल पहुंचे, सबको अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिले हम इस दिशा में पूरे मनोयोग से काम करेंगे।
 
वेबदुनिया की सराहना : विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया की सराहना करते हुए इंदौर के महापौर भार्गव ने कहा कि वेबदुनिया ने जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ ही हमारा संदेश भी लोगों तक पहुंचाया। वेबदुनिया के माध्यम से मैं सभी लोगों धन्यवाद देता हूं।
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख