sawan somwar

Yoda Day 2024 : शीर्षासन के फायदे और नुकसान

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2024 (12:08 IST)
Yoda Day 2024: सिर के बल किए जाने की वजह से इसे शीर्षासन कहते हैं। शीर्षासन को करना गठिन होता है। शीर्षासन को करने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। प्रारम्भ में यह आसन दीवार के सहारे टिक कर ही करें और वह भी योगाचार्य की देख-रेख में। सिर को भूमि से टिकाते समय ध्यान रखें की अच्छी तरह सिर का वह भाग ही टिका है, जिससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी सीधी रह सकें। पैरों को झटके से ऊपर ना उठाएं। अभ्यास से यह स्वतः ऊपर उठने लगता है। पुन: सामान्य स्थिति में आने के लिए झटके से पैरों को भूमि पर न रखें तथा सिर एकदम से उपर न उठाएं। पैरों को क्रमश: ही भूमि पर रखें और सिर को हाथों के पंजों के बीच में कुछ देरी तक रखने के बाद ही वज्रासन में आएं।ALSO READ: Essay Yoga Day 2024: विश्व योग दिवस पर हिन्दी निबंध
 
फायदे:
1. इससे पाचनतंत्र को लाभ मिलता है।
2. इससे मस्तिष्क का रक्त संचार बढ़ता है, जिससे की स्मरण शक्ति पुष्ट होती है। 
3. हिस्टिरिया एवं अंडकोष वृद्धि, हर्निया, कब्ज आदि रोगों को दूर करता है। 
4. असमय बालों का झड़ना एवं सफेद होना दूर करता है।
5. आंखों की ज्योतिष बढ़ती है।
6. चेहरे की झुरिर्यों में लाभ मिलता है। 
7. सभी समय पर करते रहने से गाल नहीं लटकते हैं।
 
सावधानी : जिन्हें सिर, मेरुदंड, पेट आदि में कोई शिकायत हो वह यह आसन कतई न करें। किसी योग्य योग शिक्षक की देखरेख में करना चाहिए अन्यथा गर्दन में समस्या उत्पन्न हो सकती है या और किसी तरह की समस्या खड़ी हो सकती है। 
 
नुकसान:
1. अधिक देर तक या बार बार करने से सिर और आंखों की समस्या हो सकती है।
2. इससे शरीर में रक्त का परिसंचार बढ़ जाता है। इससे अधिक रक्त सिर में जमा होता है जो आपको चक्कर आने और सिरदर्द होने कारण बन सकता है।
3. शीर्षासन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे ब्लड वेसल में तनाव बढ़ सकता है और दिल के लिए अधिक दबाव पैदा हो सकता है।
4. यदि आप शीर्षासन के लिए सही तरीके से तैयार नहीं हैं या सही तरीके से नहीं करते हं तो आपको सिरदर्द हो सकता है।
5. शीर्षासन करने से सिर की नसें दबने की संभावना रहती हैं, जो दर्द और नुकसान का कारण बन सकती हैं।ALSO READ: आपके जीवन के लिए क्यों जरूरी है योग निद्रा, जानें क्या हैं इसके फायदे
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख