biodatamaker

योग के इन 3 सरल तरीकों से कम कर सकते हैं तोंद

Updated: बुधवार, 15 जून 2022 (12:24 IST)
21 June Yoga Day: तोंद कम करने का एक बहुत ही आसान उपाय है कि आप सूर्य नमस्कार की चौथी स्टेप को दोनों ही बार से कम से कम 12 बार करें। यह बहुत ही सरल तरीका है। इसके अलावा आपके लिए योगा डे पर हम लाए हैं बहुत ही सरल 3 योगासन।
 
1. तोलांगुलासन (Tolangulasana) : वजन तौलते वक्त दोनों तराजू संतुलन में रहते हैं अर्थात तराजू का कांटा बीचोबीच रहता है। उसी तरह इस योगासन में भी शरीर का संपूर्ण भार नितंब पर आ जाता है और व्यक्ति की आकृति तराजू जैसी लगती है इसीलिए इसे तोलांगुलासन कहते हैं। इस आसन में आलकी पालकी मारकर सो जाते हैं और फिर हिप के नीचे हथेलियों को रखते हुए कमर के बल उठते हैं और दूसरी ओर से आलकी पालकी सहित पैरों को भी उठाते हैं। इस स्थिति में पूरा वजन हिप पर ही आ जाता है।
2. उत्तानपादासन (uttanpadasana) : यह एक ऐसा योग है जिसको नियमित करने से तुरंत ही पेट अंदर होने लगता है, खासकर वह अपच, कब्ज, मोटापा, तोंद और अन्य पेट संबंधी बीमारियों से बचाता है। इस आसन को पीठ के बल लेटकर किया जाता है। दोनों हाथों की हथेलियों को भूमि पर दबाते हुए दोनों पैरों को एक साथ उठाकर उपर कहते हैं।
 
3. मलासन में बैठकर करें ये एक्सरसाइज : जिस तरह हम शौचालय या टॉयलेट में बैठते हैं उसे मलासन कहते हैं। मलासन में बैठकर आपको हाथ के दोनों पंजे भूमि पर जमाना है। दोनों घुटनों को मोड़ते हुए मल त्याग करने वाली अवस्था में बैठ जाएं। फिर दाएं हाथ की कांख को दाएं और बाएं हाथ की कांख को बाएं घुटने पर टिकाते  हुए हाथ के दोनों पंजों को भूमि पर जमाना है। इसके बाद जंघा से टिके कुल्हे को उपर की ओर उठाना है और पुन: जंघा से टिकाना है। ऐसे कम से कम 20 बार करना है। इसे पेट और कमर की मांसपेशियों का व्‍यायाम होता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख