ramcharitmanas

संयम को इस तरह साधें

संयम का जीवन में महत्व

Written By WD
Published: मंगलवार, 31 जुलाई 2012 (15:53 IST)
FILE
योग के दूसरे अंग नियम का उपांग 'तप' का शुरुआती अंग है संयम। जीवन में संयम जरूरी है। संयम से जहां किसी भी प्रकार का रोग मिटाया जा सकता है वहीं हर तरह की बुरी आदतों से भी छुटकारा पाकर मानसिक दृढ़ता पायी जा सकती है। संयम की शुरुआत संकल्प और व्रत से होती है।

संयम ही तप है। ठेठ भाषा में कहें तो ठान लेना, जिद करना या हठ करना। यदि आप व्यसन करते हो और संयम नहीं है तो मरते दम तक उसे नहीं छोड़ पाओगे। इसी तरह गुस्सा करने या ज्यादा बोलने की आदत भी होती है।

संयम की शुरुआत : संयम का अर्थ धैर्य नहीं है। धैर्य रखना जरूरी है तभी संयम की शुरुआत होगी। संयम की शुरुआत आप छोटे-छोटे संकल्प से कर सकते हैं। संकल्प लें कि आज से मैं वहीं करूंगा, जो मैं चाहता हू ं। मैं चाहता हू ं खुश रहना, स्वस्थ रहना और सर्वाधिक योग्य होना।

व्रत को अपनाएं : व्रत से भी संयम साधा जा सकता है। आहार-विहार, निंद्रा-जाग्रति और मौन तथा जरूरत से ज्यादा बोलने की स्थिति में संयम से ही स्वास्थ्य तथा मोक्ष घटित होता है। संयम नहीं है तो यम, नियम, आसन आदि सभी व्यर्थ सिद्ध होते हैं। व्रत को उपवास भी कह सकते हैं ।

संयम का महत्व : जीवन में संयम बहुत जगह काम आता है। मानसिक संयम होना जरूरी है। मानसिक संयम में खासकर वाक संयम बहुत जरूरी है। असंयमित भाषा से जहां आपका मन खराब होता है वहीं आपके आसपास का माहौल भी खराब हो जाता है।

शारीरिक संयम से आप सेहतमंद बने रहेंगे- इसमें खासकर आहार संयम से आप जहां सभी तरह के रोग से बच सकते हैं वहीं यह आपको सेहतमंद बनाए रखने में सक्षम है। आहार संयम का अर्थ है कि आप वही खाएं और पीएं जिसकी शरीर को आवश्यकता है।

संयम जीवन के हर मोड़ पर काम आता है ।
- वेबदुनिया

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!