Hanuman Chalisa

कमर को पतला बनाने के लिए योग की मात्र 4 स्टेप

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (10:52 IST)
तोंद को कम करके कमर को छरहरा या पतला बनाने के लिए योग के मात्र 4 ऐसे स्टेप जिन्हें नियमित करने से बहुत ही तेजी से लाभ होगा और आपकी कमर पतली बन जाएगी। लेकिन इसे पहले आपको अत्यधिक भोजन और भोजन के अनियमित समय से बचना होगा यानि आपको भोजन का कोई निश्चित समय निर्धारित करके उतना ही भोजन करना है जितना की आप आसानी पचाने की क्षमता रखते हों। तो आओ जानते हैं योगा टिप्स।

 
स्टेप 1- कटि चक्रासन करें। सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं। फिर दोनों होथों को कमर पर रखकर कमर से पीछे की ओर जहां तक संभव हो झुककर वहां रुकें। अब सांस की गति सामान्य रखकर आंखें बंद कर लें और कुछ देर इसी पोजिशन में रुकने के बाद वापस आ जाएं। 4-5 बार दोनों ओर से इसका अभ्यास कर लें। 
 
स्टेप 2- इसके बाद पुन: सावधान मुद्रा में खड़े होकर दाएं हाथ को बाएं कंधे पर और बाएं हाथ को दाएं कंधे पर रखकर पहले दाईं ओर कमर से ‍पीछे की ओर मुड़ें। गर्दन को भी मोड़कर पीछे की ओर देखें। अब सांस की गति सामान्य रखकर आंखें बंद कर लें और कुछ देर इसी पोजिशन में रुकने के बाद वापस आ जाएं। 4-5 बार दोनों ओर से इसका अभ्यास कर लें। इसी तरह बाईं ओर मुड़कर करें।
 
स्टेप 3- सावधान मुद्रा में खड़े होकर फिर हथेलियों को पलटकर हाथों को ऊपर उठाकर समानांतर क्रम में सीधा कर लें। सांस लेते हुए कमर को बाईं ओर झुकाएं। इसमें हाथ भी साथ-साथ बाईं ओर चले जाएंगे। अधिक से अधिक कमर झुकाकर वहां रुकें। अब सांस की गति सामान्य रखकर आंखें बंद कर लें और कुछ देर इसी पोजिशन में रुकने के बाद वापस आ जाएं। 4-5 बार दोनों ओर से इसका अभ्यास कर लें। 
 
स्टेप 4- शवासन में लेटकर पहले दोनों होथ समानांतर क्रम में फैला लें। फिर दाएं पैर को बाईं ओर ले जाएं और गर्दन को मोड़कर दाईं ओर देखें। फिर इसी क्रम में इसका विपरित करें। 4-5 बार दोनों ओर से इसका अभ्यास कर लें।  
 
इसके लाभ : यह योग कमर की चर्बी को कम करता है। इसके अलावा यह कब्ज व गैस की प्रॉब्लम दूर करके किडनी, लीवर, आंतों व पैन्क्रियाज को भी स्वस्थ बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
योगा पैकेज : उक्त स्टेप के अलावा आप चाहें तो वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादस्तासन, आंजनेय आसन और विरभद्रासन भी कर सकते हैं। लेकिन किसी योग शिक्षक की सलाह अनुसार इसके क्रम और विलोम आसन को समझते हुए।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख