New Yoga Dogs 2010 Calendar | कुत्ते भी करते हैं योग
न्यू योगा डॉग्स 2010
ND
टेक्सास के डैन और एलेजेंड्रा बोरिस ने कंप्यूटर तकनीक द्वारा इस कैलेंडर को बनाया है। कैलेंडर में कुत्तों की मशहूर प्रजातियों को योग की विभिन्न मुद्राओं में प्रदर्शित किया गया है।
'द टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार डैन ने इसके लिए एलेजेंड्रा से संपर्क किया। पूर्व योगा शिक्षक एलेजेंड्रा ने कुत्तों को फुसला कर उन्हें योग की मुद्रा में बिठाया। डैन ने बताया कि आगे का काम फोटोशॉप ने किया।
डैन ने कहा कि यह बहुत मजेदार अनुभव रहा। अगले साल हम योग कैलेंडर के लिए और भी ज्यादा पपी का उपयोग करेंगे।

