sundarkand

Top Memes of 2023: मोए मोए से लेकर लप्पू सा सचिन, इस साल ये मीम हुए वायरल

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (17:05 IST)
Top Memes of 2023 : आज के समय अधिकतर लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का नया जरिया इंस्टाग्राम ही है। इंस्टाग्राम रील देखना आज के समय में काफी प्रचलित और मजेदार है। बच्चों से लेकर पेरेंट्स तक, सभी इंस्टाग्राम रील के एडिक्ट हैं। साथ ही आज के समय कई लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी शॉर्ट वीडियो को अपलोड करते हैं और कुछ लोगों की रील वायरल हो जाती है। यह वायरल रील फिर ट्रेंड का रूप लेती है और हर अकाउंट में इस ट्रेंड को वायरल किया जाता है। साल के अंत इन वायरल रील का फ्लैशबैक देखना तो बनता है। आइए जानते हैं इन फेमस मीम के बारे में...
 
1. मोए मोए मीम
पुरे इंस्टाग्राम पर मोए मोए हो रहा है। दरअसल यह मीम यह दिखाने के लिए वायरल हुआ था कि क्रिंज विडियो पहले कैसे हुआ करते थे। यह ट्रेंड सबको इतना पसंद आया कि आज इंस्टाग्राम पर सब मोए-मोए कर रहे हैं। दरअसल इस गाने की लिरिक्स Moye-Moye नहीं बल्कि Moje-More है। इस गाने का मतलब है मेरे बुरे सपने।
 
2. भूपेंद्र जोगी मीम
नाम बताइए..भूपेंद्र जोगी! यह मीम भी 2023 का टॉप वायरल विडियो रहा है। दरअसल इस विडियो में एक रिपोर्टर भूपेंद्र जोगी नामक व्यक्ति से पूछता है कि मध्य प्रदेश की सड़के क्या अमेरिका से अच्छी हैं? भूपेंद्र जवाब देता है कि एमपी की ज्यादा अच्छी सड़कें हैं। इसपर रिपोर्टर पूछता है कि आप अमेरिका गए हो? तो भूपेंद्र बोलता है काफी जगह गया हूं। फिर रिपोर्टर पूछता है कि नाम बताइए। भूपेंद्र कहता है 'भूपेंद्र जोगी।' क्योंकि भूपेंद्र को लगा कि रिपोर्टर उनका नाम पूछ रहा है। 
 
3. Just Looking Like A Wow
आज के समय में किसी को भी अगर तारीफ करनी है तो हर किसी की जुबान पर 'So Beautiful, so elegent, just looking like a Wow' ही आता है। यह मीम भी बहुत ज्यादा वायरल हुआ है। एक इंस्टाग्राम यूजर जसमीन कौर ने अपनी विडियो पोस्ट की जिसमें उन्होंने यह बहुत अलग अंदाज़ से बोला। इस कारण से यह विडियो बहुत वायरल हुआ। 
 
4. लप्पू सा सचिन है
'का है सचिन में, लप्पू सा सचिन है' भारत में न सिर्फ यह मीम बल्कि सीमा हैदर और सचिन की न्यूज़ भी काफी ज्यादा वायरल हुई है। इस कारण से आज सीमा हैदर एक सेलेब्रिटी बन चुकी हैं क्योंकि अब हर कोई उन्हें जानता है। लेकिन जब रिपोर्ट इनके घर पूछताछ करने गए तो इनकी पड़ोस वाली आंटी ने बहुत ही गजब स्टाइल में इस वाक्य को कहा। 
 
5. अंकल जी मुझे पानी पिला दीजिए
यह बच्चा भी पूरे इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस मीम के कारण अधिकतर लोगों का पानी मांगने का तरीका केजुअल हो गया था। इस मीम को ग्रामीण लोगों ने बनाया था और वो इस तरह की कई विडियो बनाते हैं। इसके साथ ही इंटरनेट पर कई मीम वायरल हुए हैं लेकिन ये कुछ प्रमुख मीम थे। 
ALSO READ: कियारा से लेकर परिणीति तक, साल 2023 में शादी के बंधन में बंधी ये हसीनाएं

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख