• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अलविदा 2023
  4. top diseases
Written By

Year Ender 2023: इस साल इन 5 बीमारियों का खतरा रहा सबसे ज्यादा

top diseases
Top Diseases 2023 : इस साल 2023 में हमने बहुत कुछ देखा और सीखा भी। बढ़ते ज़माने के साथ लोगों का लाइफस्टाइल भी काफी बदल गया है। इस लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को तमाम तरह की बिमारियों का शिकार भी होना पड़ा। इस साल प्रदूषण के कारण भी कई तरह की बीमारियां हुई और कोरोना का कहर भी जारी रहा।

साल के अंत तक आप और हम छोटी-मोटी कई बिमारियों से लड़े और आने वाले साल का स्वास्थ्य रूप से स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 2024 का स्वागत करने से पहले इस साल की गंभीर बिमारियों का ट्रेंड जानना भी ज़रूरी है ताकि आने वाले साल में हम इन बिमारियों से लड़ने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हों। चलिए जानते हैं इस साल की top diseases 2023 के बारे में....
 
1. हृदय रोग : आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियां (cardiovascular disease) काफी बढ़ गई हैं। आने वाले कई वर्षों में भी हृदय रोग की समस्या बढ़ेगी। इसलिए हृदय को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करना ज़रूरी है।

खराब लाइफस्टाइल, शराब और धुम्रपान के कारण हृदय की समस्या काफी बढ़ने लगी है। साथ ही भारत में सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारी के कारण ही होती है। आज के समय में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर किसी को अपनी हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना ज़रूरी है। 
top diseases
2. डेंगू का खतरा : इस साल डेंगू (dengue disease) का खतरा बहुत अधिक रहा। आने वाले साल में भी इस बीमारी से सावधान रहने की ज़रूरत है। डेंगू के कारण भी कई लोगों की मौत के केस सामने आए हैं। साथ ही देश में इस बीमारी से जुड़े कई तरह की कैंपेनिंग भी की गई ताकि जानता को इस बीमारी के बारे में सतर्क किया जा सके। आप भी घर में मच्छरों का आना रोकें और बाहर जाते समय भी सावधानी रखें।
 
3. रहस्यमयी निमोनिया बीमारी : इस साल रहस्यमयी निमोनिया के केस (mystery pneumonia cases) भी काफी हद्द तक बढ़े हैं। इस बीमारी का खतरा चीन और अमेरिका में सबसे ज्यादा रहा। इस बीमारी को रहस्यमयीन इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह अचानक चीन में बढ़ने लगी और कई लोग इसके शिकार होने लगे।

इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों में देखा गया है क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है और निमोनिया के वे जल्दी शिकार हो जाते हैं। हालांकि भारत में इस तरह के केस देखने को नहीं मिले हैं लेकिन भारत में भी इस बीमारी के लिए सतर्क रहने की ज़रूरत है। 
 
4. वायरल और इन्फेक्शन : निपाह वायरस (nipah virus) का खतरा इस साल काफी रहा। यह एक जानलेवा वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। चमगादड़ के अलावा यह वायरस सूअर, बकरी, कुत्ते या बिल्ली जैसे जानवरों से भी फैल सकता है। इसका खतरा दक्षिण भारत में अधिक रहा। इसके साथ ही डिजीज x (disease x) का खतरा भी भारत में काफी ज्यादा रहा। यह कोरोना की तरह ही एक वायरस है जो कोरोना से कई ज्यादा खतरनाक है।
 
5. किडनी संबंधी बीमारी : इस साल भारत में किडनी संबंधी बीमारियों का खतरा भी सबसे ज्यादा रहा है। कई लोग पथरी और यूरिक एसिड जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार रहे हैं। किडनी की समस्या भी खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक टॉयलेट रोकना, कम पानी पीना और धूम्रपान करने जैसी खराब आदतों के कारण होती है। 
 
ये बीमारियां आने वाले कई सालों तक रहेगी लेकिन आप अपनी आदतों और लाइफस्टाइल को बदलकर सेहतमंद रह सकते हैं। आने वाले साल में कई गंभीर बीमारियां भी आ सकती हैं लेकिन आपकी सावधानी ही आपको हेल्दी रखने में मदद करेगी। 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा अब महंगा!