dharma sangrah

झारखंड में इस साल 397 माओवादी गिरफ्तार, 26 ने किया आत्मसमर्पण

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (12:07 IST)
397 Maoists arrested in Jharkhand this year : झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने शुक्रवार को बताया कि इस साल 397 माओवादी (Maoists) गिरफ्तार किए गए, 9 मारे गए तथा 26 ने सुरक्षाबलों (security forces) के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के एक बयान में बताया गया है कि जो माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें एक विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, 1 क्षेत्रीय समिति सदस्य, 5 क्षेत्रीय कमांडर (commander), 11 उपक्षेत्रीय कमांडर शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 1.01 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
 
हथियार, गोला-बारूद और देशी बम जब्त : पिछले 12 महीनों में पुलिस ने 152 हथियार, 10,350 गोला-बारूद और 24 देशी बम भी जब्त किए। इनमें से 27 हथियार पुलिस के थे, जो माओवादियों ने लूटे थे। राज्य के पुलिस मुख्यालय ने हेमंत सोरेन सरकार की 4थी वर्षगांठ के मौके पर यह आंकड़ा जारी किया।
 
पुलिस ने बताया कि पिछले 4 सालों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई), तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों समेत 1,617 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि पहली जनवरी, 2020 से कुल 74 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया जबकि 158 पुलिस हथियारों समेत 792 हथियार तथा 1,882 देशी बम बरामद किए गए।
 
40 नक्सली मारे गए : पुलिस बयान के मुताबिक सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में 40 नक्सली मारे गए तथा लेवी के रूप में वसूले गए 160.81 लाख रुपए भी माओवादियों से जब्त किए गए। पुलिस विभाग ने इस साल साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि इस साल पहली जनवरी से अब तक साइबर अपराधों के सिलसिले में 1,172 प्राथमिकियां दर्ज की गईं तथा ऐसे अपराधों को लेकर 834 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
इसके अलावा पुलिस अभियान के दौरान 1417 मोबाइल फोन, 2,328 सिमकार्ड, 470 एटीएम कार्ड, 128 पासबुक, 23 लैपटॉप, 37 चेक बुक, 54.31 लाख रुपए नकद और 3300 ताईवानी डॉलर भी बरामद किए गए। पुलिस बयान के अनुसार संगठित अपराध के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में 248 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा 129 हथियार एवं 1677 कारतूस जब्त किए गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख