Hanuman Chalisa

पीएम मोदी के लिए फूलों से सजी अयोध्या, सुरक्षा सख्‍त

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (11:48 IST)
Ayodhaya Ram Mandir news :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को अयोध्या का दौरा करने से पहले उत्तर प्रदेश के इस शहर को ‘दिव्य रूप’ देने के लिए फूलों से सजाया जा रहा है। वे राम नगरी को 16 हजार करोड़ की सौगात देंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
पुनर्विकसित मार्ग ‘राम पथ’ के मध्य में स्थापित बिजली के सजावटी खंभों के चारों ओर नारंगी और पीले रंग के गेंदे के फूलों की माला लपेटी जा रही हैं। इन खंभों के शीर्ष पर बने डिजाइन धार्मिक प्रतीकों को दर्शाते हैं।
 
देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं। सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है।
 
शहर के विभिन्न हिस्सों की फूलों से सजावट में जुटे सीतापुर निवासी ललित कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी भाषा से कहा कि अयोध्या 30 दिसंबर को भव्य दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि मैंने फूलों से कई सजावटी डिजाइन बनाए हैं, जिनमें धनुष और तीर पकड़े हुए भगवान राम की पुष्प छवि भी शामिल है। इसे बनाने में 40 से 45 मिनट लगे और इसके लिए करीब 7 से 8 किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया गया।
 
इन सजावटी संरचनाओं का उपयोग राम पथ, धर्म पथ, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सजावट के लिए किया जाएगा।
 
सिंह ने कहा कि सैकड़ों कर्मचारी सजावट के काम में जुटे हैं और लगभग 300 क्विंटल फूल कोलकाता, दिल्ली, गाजीपुर और अन्य स्थानों से लाए गए हैं।
 
राम कथा पार्क के एक मंच पर श्रमिकों का एक समूह लकड़ी के तख्तों पर पुष्प से सजावट कर रहा है। एक डिजाइन में गेंदे के फूलों और पत्तियों का उपयोग करके बनाए गए ‘धनुष और तीर’ को दर्शाया गया है, दूसरे में भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।
 
एक अन्य कर्मी ने बताया कि सजावट के लिए मुख्य रूप से गेंदे, गुलदाउदी, आर्किड और एन्थ्यूरियम के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और वह इस दौरान वहां के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
 
इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अयोध्या के विमानतल का लोकार्पण कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा होने जा रहा है। ये केवल अयोध्या, उत्तर प्रदेश या देश के लिए महत्वपूर्ण तिथि नहीं है बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए महत्वपूर्ण तिथि है। प्रधानमंत्री का एक संकल्प था कि अत्याधुनिक हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और सभी आवागमन की सुविधा अयोध्या में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए।
 
अयोध्या में इस समय एक भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। शहर में एक प्रमुख सड़क के किनारे ‘सूर्य स्तंभ’ स्थापित किए जा रहे है।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

LIVE: CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, क्या आज निकलेगा हल?

6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल मार्ग से रवाना

दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला

Top News 25 July: सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, 6 दिन बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

'11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?

अगला लेख