मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 29th December
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (11:28 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम गिरे, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम गिरे, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel 29th December
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज शु्क्रवार को गिरावट देखने में आ रही है। आज सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड लगभग सपाट रहते हुए 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 1.26 डॉलर गिरकर 78.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है। आज राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में काफी कम बदलाव दिख रहा है। बिहार में पेट्रोल 42 और डीजल 39 पैसे सस्ता हुआ है। गोवा में पेट्रोल और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है। झारखंड में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। उत्तराखंड में भी पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की बढ़त दिख रही है।
 
महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी के लिए फूलों से सजी अयोध्या, सुरक्षा सख्‍त