suvichar

Twitter पर 2021 के टॉप Hashtags

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (17:22 IST)
ट्विटर (Twitter) ने भारत में 2021 में सबसे ज्यादा चर्चित रहे Hashtags की वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है। कोरोना से लेकर क्रिकेट और कई मुद्दों के हैशटैग पर लोगों ने ट्‍वीट किए। कोरोनाकाल में ट्‍विटर सहायता का माध्यम भी बना। आइए जानते हैं कौनसे टॉप हैशटैग्स रहे। 
 
 
1. #Covid19 : 2021 के शुरुआती महीनों में, भारत COVID-19 की दूसरी लहर की भयावह चपेट में आ गया था। इससे लोग परेशान हो गए थे। परेशान नागरिकों ने सेवाएं तलाशने के लिए हैशटैग का सहारा लिया। सेवा में लगे लोगों ने स्वेच्छा से संसाधन खोजने, मदद जुटाने और लोगों को #ऑक्सीजन, अस्पताल के बिस्तर और चिकित्सा आपूर्ति के लिए लीड से जोड़ने का काम किया। #Covid19 हैशटेग के साथ कोरोना से जुडी हर जानकारी को शेयर किया गया। 
ALSO READ: Reliance Jio ने अपने यूजर्स को किया अलर्ट, e-KYC में रखें सावधानी, जारी किए टिप्स
2. #FarmersProtest :  किसान आंदोनल बातचीत के बीच 2020 से 2021 तक जारी रही। राजनेताओं, मशहूर हस्तियों, नागरिकों और विरोध करने वाले किसानों ने ट्विटर पर समान रूप से शेयर करने और विचारों का आदान-प्रदान किया। इससे यह इस वर्ष भारत में सबसे अधिक ट्वीट किए जाने वाले हैशटैग में से एक बन गया।
3. #TeamIndia: 2021 : वर्ष 2019 और 2020 में खेलों की दुनिया पर भी कोरोना का असर रहा। 2021 में क्रिकेट के कई बड़े आयोजन हुए और टीम इंडिया खासी सक्रिय रही। ट्विटर पर खेल प्रशंसकों ने खेल, मैचों और टूर्नामेंटों में #TeamIndia के लिए उत्साहित किया - ट्विटर को एक आभासी स्टेडियम में बदल दिया।
 
 4. #Tokyo2020: जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में इस बार का ओलंपिक (Olympic) भारतीय टीम के लिए खुशी की लहर लेकर आया। कोरोना के साए में हुए इस ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स से लेकर हॉकी (Hockey) तक कई मोर्चों पर यादगार सफलता मिली। 
ALSO READ: 2021 में लांच हुए ये Smartphones, जिन्होंने mobile world में मचाया तहलका
पहली बार भारत ने ओलंपिक में 7 पदक जीते। ट्‍विटर पर भी टोक्यो ओलिपिक का हैशटेग खासा लोकप्रिय रहा। जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में इस बार का ओलंपिक (Olympic) भारतीय टीम के लिए खुशी की लहर लेकर आया।

कोरोना का साए में हुए इस ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स से लेकर हॉकी (Hockey) तक कई मोर्चों पर यादगार सफलता मिली। पहली बार भारत ने ओलंपिक में 7 पदक जीते। इसके अलावा #INDvsEnd, #Diwali #master #Bitcoin #PermissionToDance भी खासे लोकप्रिय रहे।

जीत की बधाई पर सबसे ज्यादा लाइक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से #टीमइंडिया को गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने वाले ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक किया गया।
  <

We are all overjoyed at the success of the Indian Cricket Team in Australia. Their remarkable energy and passion was visible throughout. So was their stellar intent, remarkable grit and determination. Congratulations to the team! Best wishes for your future endeavours.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2021 >साल का सबसे पसंदीदा ट्‍वीट : विराट कोहली की तरफ से बेटी के जन्मदिन को लेकर किए गए ट्वीट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। साल 2020 में अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी वाली ट्वीट भी साल 2020 का सबसे ज्यादा लाइक किया गया था।
<

pic.twitter.com/js3SkZJTsH

< — Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021 >
 
पेट कमिन्स का ट्‍वीट सबसे ज्यादा हुआ रीट्‍विट : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिन्स (Pat Commins) का भारत में कोविड-19 के दौरान डोनेशन वाले ट्वीट को सबसे ज्यादा री-ट्वीट किया गया। यह भारत का साल 2021 में सबसे ज्यादा किया गया ट्वीट रहा है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख