suvichar

फाइनल मैचे देखेंगे आडवाणी

Written By भाषा
Published: गुरुवार, 31 मार्च 2011 (01:34 IST)
FILE
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखेंगे।

आडवाणी ने मोहाली में सेमीफाइनल मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराए जाने के बाद कहा कि वह दो अप्रैल को मुम्बई में खेला जाने वाला फाइनल मैच देखने जाएँगे। वह कल सुबह असम जा रहे हैं और जहाँ वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दो दिन पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

इससे पहले आडवाणी ने कहा था कि पाकिस्तान से तब तक कोई औपचारिक बातचीत शुरू न हो जब तक कि वह अपने यहां स्थित आतंकवादी ढांचे को नष्ट नहीं करता।

उन्होंने हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को मोहाली में खेले जाने वाले क्रिकेट विश्वकप सेमीफाइनल मैचे देखने के लिए आमंत्रित किये जाने का स्वागत किया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप