Daily Horoscope
✕

Twitter survey: ‘पैशन से लेकर करेंट अफेयर’ तक, जानिए किस शहर की महिलाएं किस विषय में ट्विटर पर हैं एक्‍ट‍िव

Updated: रविवार, 7 मार्च 2021 (17:30 IST)
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, ऐसे में महिलाओं को लेकर कई तरह की खबरें और सर्वेक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक बेहद दिलचस्‍प सर्वे सामने आया है। यह सर्वे माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्व‍िटर ने भारतीय महिलाओं को लेकर की है।

इस सर्वे में भारतीय महिलाओं के ट्वीट और इस दौरान उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को केंद्र में रखा गया है। सर्वे में सामने आया है कि भारतीय महिलाएं किस दिशा में किस तरह से सोचती हैं, वे किन मुद्दों पर बात करती हैं, उनकी रुचि‍ और अरुचि किन चीजों में है।

ट्विटर ने भारत में स्वतंत्र रूप से ये सर्वे कराया है। इसमें 10 भारतीय शहरों की महिलाओं के 5,22,992 ट्वीट का अध्ययन किया गया। जनवरी 2019 और फरवरी 2021 के बीच कराए गए इस सर्वे में 700 महिलाओं द्वारा किए गए ट्वीट शामिल हैं।

सर्वे के नतीजों से पता चलता है कि भारतीय महिलाएं ट्विटर पर सबसे ज्यादा अपने पैशन को लेकर बात करती हैं। इसके बाद महिलाएं करेंट अफेयर और सेलिब्रिटी मोमेंट के बारे में चर्चा करती हैं।

सर्वे में पाया गया है कि समाज, सामाजिक बदलाव को लेकर बंगलूरू की महिलाएं सबसे ज्यादा ट्वीट करती हैं। जबकि पैशन और करेंट अफेयर को लेकर सबसे अधिक ट्वीट गुवाहाटी की महिलाएं करती हैं। सर्वे से यह भी पता चला कि ट्विटर पर देश-दुनिया की खबरों के लिए सबसे ज्यादा गुवाहाटी और दिल्ली से महिलाएं शामिल होती हैं। वहीं सेलिब्रिटीज मोमेंट से संबंधित सबसे ज्यादा ट्वीट चेन्नई से होते हैं।

सर्वे से पता चलता है कि, 24.9 प्रतिशत महिलाएं ट्विटर पर अपने पैशन या रूचि को लेकर बात करती हैं। इसमें संगीत, फैशन, सौंदर्य, फिल्म, टीवी, खाना, टेक्नॉलोजी, कला से लेकर खेल के मुद्दे भी शामिल हैं।

भारत में 20.8 प्रतिशत महिलाएं ट्विटर का इस्तेमाल करेंट अफेयर की जानकारी के लिए करती हैं। महिलाएं स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों की नवीनतम जानकारी के लिए इसका उपयोग करती हैं। इस मामले में गुवाहाटी और दिल्ली की महिलाएं सबसे आगे हैं।

अपनी प्रोफेशनल से लेकर निजी जिंदगी में आने वाली उपलब्धियों की खुशी मनाने के लिए 14.5 फीसदी भारतीय महिलाएं ट्विटर का उपयोग करती हैं। इसमें कोलकाता, चेन्नई और मदुरै की महिलाएं सबसे आगे हैं।

ठीक इसी तरह 11.7 प्रतिशत महिलाएं विज्ञान, तकनीक, मार्केटिंग और गेम्स के श्रेत्रों में आपस में जुड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं। इसमें बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद सबसे आगे हैं।

सामाजिक बदलाव के मुद्दे पर 8.7 प्रतिशत महिलाएं ट्विटर पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। ऑनलाइन मूवमेंट के जरिये ये समाज में बदलाव का पुरजोर समर्थन करती हैं। बंगलुरू, गुवाहाटी और दिल्ली की महिलाएं इसमें सबसे आगे हैं।

ट्विटर पर 6.9 प्रतिशत भारतीय महिलाएं रोजमर्रा की साझा चुनौतियों पर बात करती हैं। इसमें बच्चों की परवरिश, वर्क फ्रॉम होम जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा होते हैं। बैंगलोर, हैदराबाद और मुंबई की महिलाएं इस पर सबसे ज्यादा बात करती हैं।

इसके अलावा 4.2 प्रतिशत महिलाएं फोटोग्राफी, कविता, नृत्य और संगीत जैसी अपनी रचनात्मक प्रतिभा पर बात करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही 4.2 प्रतिशत महिलाएं मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत डर समेत तमाम मुद्दों को आगे रखती हैं। 4 प्रतिशत भारतीय महिलाएं रोजमर्रा की बातों अपने व्यक्तिगत अनुभव जैसे लॉकडाउन रेसिपी, साड़ी आदि पर बात रखती हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख