1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Inca Tern, bird

मूंछे हों तो इंका टर्न जैसी, सोशल मीडि‍या में वायरल हो रही इस पक्षी की मूंछे

Inca Tern, bird
पक्षी किसे अच्‍छे नहीं लगते लेकिन हाल ही में जो पक्षी सोशल मीडि‍या में वायरल हो रहा है, वो सभी जगह छा गया है।

यह पक्षी इतना सुंदर है कि नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे ही एक विचित्र पक्षी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आप सभी अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक डायलॉग तो सुना ही होगा ‘मूंछे हों तो नत्थू लाल जैसी'… लेकिन अब लगता है कि इसे बदलकर कहना पड़ेगा ‘मूंछे हों तो इस चिड़िया जैसी'. जी हां, चिड़िया की मूंछें। हाल ही में आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने एक बेहद अनोखे पक्षी की फोटो शेयर की है।

दीपांशु काबरा ने जिस चिड़िया की फोटो शेयर की है, उसे इंका टर्न कहा जाता है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मूंछे हों तो...'

लोग सोशल मीडिया पर इसकी फोटो देखकर हैरान हैं। किसी को यह कार्टून कैरेक्टर लग रही है तो किसी को एनिमेटेड करैक्टर। लेकिन यह चिड़िया असली है। डार्क ग्रे कलर की इस चिड़िया की लाल चोंच, लाल पैर और सफेद मूंछें देखने लायक हैं।
यह इतनी खूबसूरत है कि इससे नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। यह पक्षी देखने में काफी अनोखा है। बता दें कि इंका टर्न बेसिकली पेरू और चिली के तटों पर पाई जाती है।
अगला लेख
Live Update : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, चुनाव परिणाम 2 मई को