सम्बंधित जानकारी
- Women’s Day 2023: सभी को जानना चाहिए भारत की पहली महिला डॉक्टर की ये कहानी
- विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धि
- Swami Mukundananda Interview in Hindi : स्वामी मुकुंदानंद ने बताई नेगेटिव विचार को दूर करने की ट्रिक
- केरल में बोले राहुल गांधी- मेरे अपमान से सच नहीं छिपेगा, एक दिन PM मोदी को जवाब देना होगा
- Swami Mukundananda Interview: स्वामी मुकुंदानंद ने बताया, भगवा वस्त्र ही क्यों पहनते हैं संत
महिला दिवस पर Speech में क्या बोलें?
- ईशु शर्मा
आज के युग में महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल एक शब्द में वर्णित नहीं किया जा सकता क्योंकि इतिहास से लेकर आज तक महिलाओं ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि अपने देश के लिए भी कई योगदान दिए हैं। फिर चाहे वो 1857 की क्रांति वाली झांसी की रानी हो या 2012 के आंतकवाद के खिलाफ लड़ने वाली युसूफ मलाला। ऐसे ही योगदान और सशक्तिकरण को सम्मानित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और कई स्कूल, ऑफिस एवं संस्था में इस दिन को ख़ास बनाने के लिए कुछ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अगर आप भी ऐसे कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए भाषण की तैयारी कर रहे हैं तो आप इन कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
कैसे करें भाषण की शुरुआत?
1. पंक्तियों से करें शुरुआत:-
- अगर आप अपने भाषण की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं तो आप महिलाओं से जुड़ी कुछ विद्वानों की पंक्तियों के ज़रिए अपने भाषण को शुरू कर सकते हैं या विश्व की मशहूर महिलाओं के वाक्य के ज़रिए भी अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए निम्नलिखित भाषण हैं-
- स्त्री की स्थिति में सुधार न होने तक, विश्व के कल्याण का कोई भी मार्ग नहीं है।- स्वामी विवेकानंद
- किसी पक्ष का केवल एक पंख के सहारे उड़ना नितांत असंभव है।- स्वामी विवेकानंद
- हर चीज़ से बढ़कर अपने जीवन की नायिका बनिए शिकार नहीं।- नोरा एफ्रॉन
2. कहानी से अपने भाषण का परिचय दें:- आप एक छोटी कहानी के ज़रिए भी अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। याद रहें कि आपकी कहानी 3-4 वाक्यों की हों और कहानी के बाद आप अपने परिचय देना न भूलें।
3. सीधे परिचय देकर भी कर सकते हैं शुरुआत : आप अपना सीधा परिचय देकर भी भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही आप आपने भाषण की उद्देश्य को भी अपने परिचय के साथ बता सकते हैं। जैसे, अगर आप कॉलेज या स्कूल में हैं तो, नमस्कार मैं! कक्षा की छात्र/छात्रा हूं, इस सभा में उपस्थित सभी बड़े सदस्यों को मेरा आदर नमन। अगर आप किसी संस्था या ऑफिस में काम करते हैं तो आप अपना सीधा नाम बोलकर भी अपने भाषण को शुरू कर सकते हैं।
कैसे बनाएं भाषण को रोचक:-
1. तथ्यों का प्रयोग : आप अपने भाषण को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए तथ्यों का प्रयोग कर सकते हैं। तथ्यों के प्रयोग से आपका भाषण काफी प्रभावशाली लगेगा और तथ्यों की मदद से आप अपने नॉलेज को भी दर्शा सकते हैं। आप जीडीपी ग्रोथ में महिलाओं की भागीदारी, इंजीनियर और आईटी सेक्टर में बढ़ती महिलयों का योगदान जैसे तथ्य जोड़ सकते हैं।
2. कविता एवं शायरी का करें प्रयोग : अपने भाषण को रोचक बनाने के लिए अपनी बात से संबंधित कविताओं या शायरियों का प्रयोग करें। याद रहें कि आप अपने भाषण में ज़्यादा कविता या शायरी का प्रयोग न करें क्योंकि ऐसा करने से आपकी बात मुद्दें से भटक सकती है।
3. रोचक उद्धरण करें शामिल : अपने भाषण में आप महिलाओं से संबंधित या उनकी उपलब्धियों से जुड़े रोचक उदहारण भी दे सकते हैं। अगर आप मशहूर महिलाओं की जगह ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को अपने भाषण में बताएंगे तो ये आपके भाषण को दूसरों से काफी अलग बनाएगा।
कैसे करें भाषण का अंत:- भाषण का अंत करने के लिए आप किसी कविता का भी प्रयोग कर सकते हैं या अपने विचार रखकर भी आप भाषण का अंत कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कुछ सलाह या सुझाव दे सकते हैं पर ध्यान रहें कि वो सुझाव आज के ज़माने से संबंधित हों।
अगला लेख
