Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बारिश के मौसम में किचन में आ रही हैं मक्खियां? इन टिप्स को करें फॉलो

small flies during rainy season
खाने से होती है इंसान की तरक्की इसलिए इसमें न पड़ने दें मक्खी। बारिश का मौसम कितना ही सुहाना हो लेकिन मक्खियां इस मौसम का मज़ा खराब कर ही देती हैं। बारिश के मौसम में मक्खियों का आतंक बहुत अधिक बढ़ जाता है। साथ ही घर के किचन में मक्खियां बहुत अधिक आने लगती हैं। वैसे तो मक्खियां किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाती हैं पर खाने में मक्खियों के बेठने से बैक्टीरिया का खतरा बढ़ता है। साथ ही खाना बनाते समय मक्खियों का भिनभिना भी एक प्रकार की समस्या है। अगर आप भी इन समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलु उपाय की मदद से आप किचन में मक्खियों का आतंक कम कर सकते हैं। 
 
मक्खीयों को भगाने का घरेलु उपाय
 
1. तुलसी का स्प्रे: मक्खियों को भगाने के लिए तुलसी का स्प्रे कारगर है। तुलसी के गुण और सुगंध के कारण मक्खियां दूर भागती हैं। तुलसी का स्प्रे बनाने के लिए आप 2 कप पानी में 10-12 तुलसी की पत्तियां उबाल लें। पानी ठंडा होने के बाद पानी को एक स्प्रे बोतल में डाल लें। सफाई करते समय या खाना बनाते समय तुलसी के पानी को स्प्रे कर दें। आप बाज़ार से भी तुलसी स्प्रे खरीद सकते हैं। 

 
2. अदरक का स्प्रे: तुलसी के साथ अदरक का स्प्रे भी मक्खियों को भगाने के लिए काफी असरदार है। अदरक की सुगंध काफी तेज होती है। इसका स्प्रे बनाने के लिए आप 2 कप पानी में सोंठ या अदरक को छोटे टुकड़े में काट कर उबाल लें। पानी अच्छे से उबलने के बाद इसे ठंडा करें। ठंडा होने के बाद एक स्प्रे बोतल में इसे छान कर डाल लें। किचन के कोनों एवं प्लेटफार्म पर इसे स्प्रे करें।
 
3. कपूर का स्प्रे: कपूर की सुगंध भी काफी तेज होती है। साथ ही यह कीड़े-मकड़ों को दूर भागने के लिए काफी फायदेमंद है। कपूर का स्प्रे बनाने के लिए आप 8-10 कपूर की बॉल्स को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद 1-2 कप में पानी में इसे अच्छे से मिला लें और स्प्रे बोतल में डाल लें। आपका स्प्रे तैयार है।
 
4. Mosquito Repellents: अधिकतर घर में Mosquito Repellents मौजूद रहते हैं। आप किचन में रिपेलेंट लगा सकते हैं। खाने बनाने से पहले कुछ देर तक इसको चालू करके रखें। साथ ही खाना बनाते समय भी इसको चालू ही रखें। इससे मक्खियां किचन में नहीं आएंगी।
 
5. दालचीनी का इस्तेमाल: दालचीनी स्वाद के साथ कीड़ों को भागने के लिए भी काफी असरदार है। आप दालचीनी पाउडर या दालचीनी के पानी का स्प्रे किचन में कर सकते हैं। दालचीनी का पानी बनाने के लिए आपको 1-2 साबुत दालचीनी या दालचीनी के पाउडर को पानी में उबालना है। ठंडा होने के बाद इसे स्प्रे बोतल में डाल कर किचन में इस्तेमाल करें। 
ALSO READ: किचन में हो गया है sink जाम? इन टिप्स को करें फॉलो
ALSO READ: फ्रिज में हो गये हैं कॉकरोच? ये हैं उपाय

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख