dharma sangrah
✕

तनाव को कम करने के लिए कभी न करें ये 5 गलतियां

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (11:38 IST)
इन दिनों बड़ों से लेकर बच्चों तक को किसी न किसी वजह से तनाव व स्ट्रेस होता है। तनाव की वजह से लोग मनोवैज्ञानिक और शारीरिक बीमारियों का शिकार तक हो जाते हैं। ऐसे में आपको ढेरों सलाहकार मिलते हैं जो तनाव को कम करने के टिप्स बताते हैं। यदि आपने बिना सोचे-समझे उनकी सलाह मान ली तो आपका तनाव कम होने की बजाए और भी बढ़ सकता है। आइए, जानते हैं कैसे?
 
1. कई लोग आपको सलाह देते होंगे कि तनाव वाली बात से अपना ध्यान हटाने के लिए टीवी व फिल्‍में देखिए। लेकिन यह तरीका ज्यादा समय काम करने वाला नहीं है। जैसे ही आप टीवी व फिल्‍म देखकर उठेंगे कि कुछ ही देर बाद आप वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएंगे और जो समय बिना मतलब टीवी देखने से खराब होगा, सो अलग।
 
2. कई लोग सलाह देते हैं कि जिस बात से तनाव है उसके बारे में मत सोचो यानी कि उस बात को नजरअंदाज करो। तो आपको बता दें कि यह तो और भी गलत है, इससे भी स्थाई मदद नहीं मिलेगी। यह सलाह तो आपके लिए ऐसी होगी कि समस्या जस की तस बनी रहेगी, केवल आप अपनी आंखें बंद करने का नाटक कर रहे होंगे और आप ऐसा कब तक कर पाएंगे? जितने ज्यादा समय बाद आप समस्या पर ध्यान देंगे  तब तक समस्या काफी बड़ी हो चुकी होगी और तनाव का स्‍तर भी बढ़ जाएगा।
 
3. कुछ लोग कहते हैं कि अपने दिल की बात किसी को बता देने से दिल हल्का होगा और समस्या का हल निकलेगा, यह काफी हद तक सही है, लेकिन कितनों से अपनी समस्या के बारे में चर्चा करनी चाहिए? यह सोचने वाली बात है। हर किसी को अपने तनाव के कारण बताते रहने पर तनाव कम होने की बजाए बढ़ भी सकता है। न तो सब आपकी स्थिति और बात समझ पाएंगे, न ही सब आदर्श सुझाव दे पाएंगे। इसके उलट आपके बारे में गलत राय बना ली तो आपको एक और बात का तनाव हो जाएगा।
 
4. कुछ लोग तनाव में होते हैं तो सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन सिगरेट पीने से फायदा तो एक नहीं होता केवल शरीर और दिमाग को नुकसान ही होता है।
 
5. कई लोग तनाव वाली बात से ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया के प्‍लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, टि्वटर आदि का अत्यधिक इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे भी तनाव कम होने की बजाए और बढ़ता ही है।

ALSO READ: क्या आपको भी ऑफिस में नींद आती है? जानिए क्या है वजह
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख