Hanuman Chalisa

Life Style में जोड़ें पैसे बचाने के ये 5 आसान तरीके

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (15:20 IST)
‘अपना सपना मनी-मनी’ यही सबका सपना होता है, लेकिन पैसे से ही पैसा बनता है यह बात लड़कियों के समझ से थोड़ा परे हैं। 
 
जी हां, अगर हाथ में पॉकेट मनी भी आ जाती है तो 10 जगह दिमाग दौड़ने लगता है कि आज कौन से रेस्त्रां जाएं, शॉपिंग लिस्ट तैयार हो जाती है और न जाने क्या-क्या? लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप पॉकेट मनी से सेविंग करते हैं तो शायद आप डबल मजा ले सकते हैं। साथ ही बड़े-छोटे प्लान भी एक्जीक्यूट कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक भी सेविंग नहीं की है तो अब शुरू कर दीजिए। 
 
आइए आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स- 
 
1. अनचाहे सामान को करें बाहर- आज के वक्त वार्डरोब में कम से कम सामान रखना पसंद करते हैं, लेकिन अनवांटेड सामान का फायदा नहीं उठाते हुए फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो रुकिए। पुराने हो चुके सामान को आप OLX पर भी बेच सकते हैं। उससे आपके पास एक्स्ट्रा अमाउंट भी आ जाएगा और सामान वेस्ट भी नहीं होगा।
 
2. पिगी बैंक रखें- आप अपना एक पिगी बैंक जरूर रखें। इसमें आप हर दिन थोड़े-थोड़े रुपए जरूर डालें। यह फंड आपको ऐसे वक्त में जरूर काम आएगा जब आपको पैसों की सबसे अधिक जरूरत होगी।
 
3. एक ही ना खरीदें- कई बार लड़कियां अलग-अलग डिजाइन में एक ही प्रोडक्ट बार-बार खरीदना पसंद करती है। ऐसा बिल्कुल नहीं करें। यह साफ तौर पर पैसों की बर्बादी है। आप वह पैसे किसी और अच्छे काम में भी लगा सकते हो। 
 
4. ऑफर्स- अक्सर हम शॉपिंग तब करते हैं जब मूड होता है, लेकिन कोशिश करें कि जब ऑफर्स की भरमार हो तब शॉपिंग करें। उससे आपको काफी फायदे होंगे। 26 जनवरी, 15 अगस्त, दिवाली, समर सेल, विंटर सेल जैसे मौके पर शॉपिंग करना फायदे का सौदा है।
 
5. जंक फूड- इससे जितना बच कर रहेंगे। आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी और आपकी बचत भी होगी। जी हां, आप यह तय कर सकते हैं कि वीकेंड पर ही खाएं। क्योंकि हर दिन जंक फूड खाना पैसों की बर्बादी है। 

ALSO READ: पुदीना बढ़ाएगा चेहरे की ताजगी, जानिए 3 आसान तरीके

ALSO READ: Motivation Story : क्या आप भी आलसी हैं?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख