ramcharitmanas

Happy New Year 2020 : नए साल पर इन 5 को बनाएं अपना दोस्‍त

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (17:33 IST)
बदलते दौर में हम लगातार ऐसी चीजों से दूर होते जा रहे हैं जो जीवन में ऊर्जा की तरह काम तरह काम करती है। इसके उलट हम ऐसी चीजों में उलझ गए हैं, जिसमें हमारी ऊर्जा खत्‍म ही हो रही है। तो इस साल कुछ ऐसी चीजों को अपना दोस्‍त बनाएं जिससे हम खुद को प्रकृति के करीब पाएं। 
1.कलम
कम्‍प्‍यूटर और मोबाइल आने के बाद हमने कलम का इस्‍तेमाल करना ही बंद कर दिया है, स्‍थिति यह है कि हम कलम से लिखना ही भूलते जा रहे हैं, कोई आश्‍चर्य नहीं कि भविष्‍य में हमारे बच्‍चे कलम से लिखावट ही न कर सके। तो जरुरी है कि नए साल में कलम को अपना दोस्‍त बनाएं, लिखने का काम कलम से ही करें।  
2.किताब
यही स्‍थिति किताबों के साथ हुई है। हम मोबाइल, किंडल और ऑनलाइन ही किताबें पढ़ रहे हैं, किताबों से व्‍यक्‍ति का नाता न के बराबर रह गया है। इस साल किताबें खरीदें, लाइब्रेरी बनाएं और उनसे दोस्‍ती करें।
3.बागवानी
लगातार बदलते क्‍लायमेट में बागवानी एक अच्छा काम होगा। अपने घर के आंगन में, छत पर या गैलरी में पौधे लगाएं, उन्‍हें बड़ा करें, पालें और पोसें। इससे घर में माहौल भी अच्‍छा होगा और प्रकृति से जुड़ाव भी होगा।  
4.भगवान
भागती-दौड़ती जिंदगी में हम ईश्‍वर या अपने आराध्‍य से भी दूर हो गए हैं। नए दौर में ईश्‍वर की शरण लें, मंदिर जाएं, उनसे प्रार्थना करें, बात करें। ऊर्जा मिलेगी और शांति भी। 
5. डायरी
हम सिर्फ दूसरों के लिए ही काम कर रहे हैं, अपने लिए समय ही नहीं है, ऐसे में हम आत्‍म साक्षात्‍कार ही नहीं कर पा रहे हैं, इस साल डायरी को अपना दोस्‍त बनाएं, डायरी को हमेशा अपने साथ रखें, उसमें अपने रोज के सुख-दुख, अनुभव दर्ज करें। यह आपकी पर्सनेलिटी में निखार लाएगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख