suvichar

Happy New Year Resolution : युवा नए साल पर ले सकते हैं इन 10 में से कोई एक संकल्प

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (13:45 IST)
नया साल है, नए संकल्‍प यानी रिजॉल्‍यूशन लेने का वक्‍त। खासतौर से युवाओं के लिए। वे आत्‍म निरीक्षण करेंगे और अपने संकल्‍प तय करेंगे। आइए  जानते हैं ऐेसे 10 संकल्‍पों के बारे में जिन्‍हें युवा इस साल ले सकते हैं। 
 
1.जिम जाऊंगा 
नए साल पर 1 तारीख से जिम ज्‍वॉइन करना युवाओं का पहला संकल्‍प है। लेकिन सुबह जल्‍दी उठना एक बडी चुनौती। कोई सुबह जल्‍दी उठता नहीं है, और न ही जिम जा पाता है, लेकिन हर साल की पहली तारीख को जिम जाना रिजॉल्‍यूशन की सूची में होता जरुर है। 
 
2.व्‍यसन छोड़ दूंगा 
शराब, सिगरेट और अन्‍य व्‍यसन करने वाले युवा साल के पहले दिन से व्‍यसन की आदत छोडने की बात करते हैं, लेकिन यह कितना हो पाता है, देखने वाली बात है। हालांकि हम चाहते हैं कि कम से कम युवाओं का यह संकल्‍प तो पूरा हो ही।
 
3.सोशल मीडिया पर नहीं जाऊंगा 
व्‍हाट्सएप्‍प, फेसबुक और इंस्‍टाग्राम की लत वाले भी नए साल पर इस आदत को छोड़ना चाहते हैं या कम से कम इसे सीमित करना चाहते हैं, इस साल युवाओं की संकल्‍प सूची में यह संकल्‍प भी होगा।
 
4.इस साल मैं वजन घटा लूंगी 
युवा लड़कियों में आजकल खुद को मैंटेन करने का चलन है, ऐसे में ज्‍यादा वजन वाली लड़कियां चाहेंगी कि इस बार वे भी जिम जाए और अपना वजन कम कर के ही रहे। 
 
5.अब सिंगल रहूंगा 
रिलेशनशिप का जमाना है। ऐसे में स्‍कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले स्‍टूडेंट किसी न किसी रिलेशनशिप में होते ही हैं। सिंगल्‍स चाहेंगे कि वे कोई रिलेशन डवलेप करें और मिंगल हो जाएं, जबकि जो एंगैज्‍ड हैं वे चाहेंगे कि अब नहीं, अब सिंगल रहना है और करियर पर ध्‍यान देना है। 
 
6. नहीं तोडूंगा सिग्‍नल 
गाडी चलाते वक्‍त हेलमेट पहनुंगा, सिग्‍नल नहीं तोडूंगा और ट्रैफिक के सारे नियमों का पालन करूंगा। ड्राइव करते समय हैडफोन नहीं लगाऊंगा। इस साल युवाओं की विश लिस्‍ट में यह भी शामिल रहेगा। अगर इस संकल्‍प को युवा पूरा करेंगे तो बेहतर होगा। 
 
7.घरवालों को समय दूंगा 
जॉब और अन्‍य व्‍यस्‍तताओं के चलते युवा अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाते हैं, उनका ज्‍यादातर वक्‍त या तो ऑफिस में या दोस्‍तों के साथ बीतता है, ऐसे में वे संकल्‍प करेंगे कि ज्‍यादा से ज्‍यादा घर पर रहे। 
 
8.वेजिटेरियन और वीगन बनेंगे 
युवाओं के नए साल के संकल्‍प खाने-पीने से भी जुडे हैं, इस बार उनके रिजॉल्‍यूशंस में वे शामिल कर सकते हैं कि वे नॉनवेज नहीं खाएंगे, या हो सकता है कि वे वीगन ही बन जाए।
 
9.किसी को हर्ट या झगड़ा नहीं करेंगे
बीते साल दोस्‍तों से बहुत पंगे हुए, किसी पर गुस्‍सा किया तो किसी को हर्ट किया। इस साल कोशिश रहेगी कि किसी से झगडा न हो किसी को हर्ट न किया जाए। 
 
10.स्‍वार्थ छोड़ करेंगे मदद 
इस साल अपने स्‍वार्थ और दूसरों की मदद नहीं करने का काफी मलाल रहा है, यह तब याद आता है जब हमें किसी की मदद की जरुरत हो, ऐसे में युवा चाहेंगे कि वे इस साल ज्‍यादा से ज्‍यादा दोस्‍तों और लोगों की मदद करें, ताकि उन्‍हें भी मदद मिलती रहे। 

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख