Hanuman Chalisa

जानि‍ए फल काटने के आसान तरीके

प्रीति सोनी 

रोज की दिनचर्या में ऐसे कई तरह के काम होते हैं, जिन्हें करना या तो कठिन होता है, या फिर उन्हें करने में काफी वक्त लगता है। खास तौर पर कुछ फल या सब्जियां काटते या खाते वक्त थोड़ी कठिनाई होती है। हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही कामों को करने का और भी आसान तरीका - 


1 आलू छीलना-  आलू छीलने से आपका पाला, अक्सर पड़ता रहता है। कई बार उबले हुए आलुओं को छीलते वक्त समय भी लग जाता है। इसीलिए 
जब भी आलुओं को उबालें, तो उन्हें गरम पानी से निकालने के बाद तुरंत ठंडे पानी में डाल दें, फिर छिलका उतारें। इससे आलू के छिलके तुरंत और आसानी से उतर जाएंगे। 

2 आम काटना-  आम तौर पर हम जब भी आम काटते हैं, तब उसके लंबे स्लाइस करते हैं। इस तरह से काटे हुए स्लाइस को खाते वक्त थोड़ी-सी मुश्किल होती है, और हाथ भी खराब होते हैं। इसीलिए जब भी आम को काटें, तो उसे तीन हिस्सों में काटें। उसके बाद उसके हर स्लाइस को अंदर की तरफ से चाकू से बर्फी की तरह क्रॉस - वे में काटें। इसके बाद चाकू से नीचे का छिलका हटा दें। आम के टुकड़े तैयार हैं।


3 तरबूज काटना-  तरबूज काटते वक्त भी अक्सर आपको थोड़ा वक्त लगता है, और परेशानी होती है। इसके लि‍ए तरबूज काटते वक्त पहले उसे बीच से दो भागों में काटें। उसके बाद दोनों भागों को इस तरह उल्टा रख दें, कि लाल वाला भाग नीचे ढंक जाए और हरा छिलके वाला भाग ऊपर रहे। अब बाकी सब्जि‍यों की तरह ही तरबूज को शीट पर रखकर स्लाइस या क्रॉस वे में काटकर आप आसनी से उसके टुकड़े कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको इन स्लाइस को उठाकर खाते वक्त भी आसानी होगी और हाथ भी खराब नहीं होंगे।


 

5 एप्पल-  जब भी हम एप्पल को बगैर काटे, सीधे उठाकर खाते हैं, तो तीनों तरफ से खाने के बाद आपको फल के अंदर का हिस्सा पकड़ना होता है, जिससे हाथ भी खराब होते हैं। इसीलि‍ए जब भी एप्पल खाएं, तब उसे साइड से न खाते हुए सामने की तरफ से खाना शुरू करें। इससे अंत तक फल के छिलके वाला हिस्सा ही आपके हाथ में रहेगा और आपका हाथ खराब नहीं होगा। 
 

 
6 लहसूुन छीलना- लहसुन छीलना, वैसे तो बहुत छोटा सा काम है, लेकिन कई बार इसे करने में काफी वक्त लग जाता है। जब भी लहसुन छीलें, खड़े लहसुन के ऊपर की  तरफ चाकू से एक चीरा लगा दें। इससे लहसुन का छ‍िलका जल्दी उतरेगा। इसके अलावा रबर के पाइन में लहसुन डाल कर उसहाथों से रब करने से भी उसका छिलका जल्दी उतरता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा