Hanuman Chalisa
✕

सर्दियों में घर की शोभा बढ़ाने वाले कालीन की साफ-सफाई इन 6 तरीकों से करें

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (12:12 IST)
घर में सजावट के लिए फर्श पर कालीन व गलीचा कई घरों में बिछाया जाता है। न सिर्फ घरों में बल्कि ऑफिस व अन्य जगहों पर भी इन्हें आमतौर पर बिछाया जाता है। विभिन्न डिजाइन, आकृति व रंगों के कालीन न केवल घर की शोभा बढ़ाते है बल्कि सर्दियों के मौसम में आपके पैरों को ठंडी फर्श के संपर्क में आने से व गंदा होने से भी बचाते है। ऐसे में आपको घर की शोभा बढ़ाने वाले कालीन का सही तरीके से रख रखाव व साफ सफाई करने के तरीके पता होने चाहिए। आइए, जानते हैं कि कालीन की साफसफाई कैसे की जानी चाहिए -    
 
1 कालीन को साफ सुथरा रखने के लिए जरूरी है कि जिस कमरे व हॉल में कालीन को बिछाया गया हो, उनके दरवाजों पर पायदान भी रखें। ऐसा करने से पैरों पर लगी बाहर की गंदगी कालीन तक नहीं पहुंच सकेगी। 
 
2 अगर आप हर हफ्ते कालीन की वैक्यूम क्लीनर से सफाई करेंगे, तो इससे कालीन में चमक बरकरार रहेगी। 
 
3 रोजाना कालीन के इस्तेमाल से उसमें दुर्गंध आने लगती है, इसे दूर भगाने के लिए महीने में 1 बार कालीन को कुछ देर के लिए धूप में रखें। 
 
4 जब भी आप कालीन को वापस घड़ी करके रख रहे हो, तो उसे उलटा लपेट कर रखें जिससे की उस पर धूल के कण न चिपक सकें। 
 
5 जब भी कालीन पर कोई चीज ढुल जाए, तो उसे तुरंत ही गर्म पानी और डिटर्जेंट से हल्के हाथों से साफ कर दें। देर से साफ करने तक कालीन पर दाग जम सकता है। 
 
6 कालीन के दाग-धब्बे को सिरका को पानी में मिलाकर व नेलपौलिश रिमूवर से भी हटाए जा सकते हैं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख