sundarkand

आपकी छवि बिगड़ रही है? कहीं आपके बोलने के ढंग में कोई गड़बड़ तो नहीं... पढ़ें 18 जरूरी बातें

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (15:33 IST)
चाहे आप कितने ही सुंदर व आकर्षक क्यों न दिखते हो... यह सब केवल दूर से देखने भर तक ठीक है। लेकिन आपके व्यक्तित्व से कोई व्यक्ति उस समय रूबरू हो जाएगा, जब आप उनसे कुछ बोलेंगे और बात करेंगे यानी कि जब कोई व्यक्ति आपकी बोली और आवाज सुनेगा। अगर उसे आपकी बातों का अंदाज पसंद नहीं आया तब आपकी एक गलत छवि उनकी नजरों में बन जाएगी, जो आप कभी नहीं चाहेंगे।
 
चाहे आप अंदर से कितने ही अच्छे विचार वाले व्यक्ति हों, लेकिन अपने विचारों को सही तरीके से दूसरों तक पहुंचाना भी आपको जरूर आना चाहिए तभी आपका व्यक्तित्व और बोली हुई बात प्रभावी होगी।
 
आइए जानते हैं कि बोलने से पहले और बोलते समय आपको किन-किन बातों पर गौर करने की जरूरत है- 
 
1. अपनी आवाज पर ध्यान दें, बहुत ऊंचे स्वर में चिल्ला-चिल्लाकर न बोलें।
 
2. बोलते समय विषय का पर्याप्त ज्ञान हो इसका ध्यान रखें।
 
3. बिना सोचे-समझे कभी न बोलें। बोलते समय अवसर व स्थान का विशेष ध्यान रखें। बाजार, अस्पताल आदि में धीरे बोलें।
 
4. दो लोगों के बीच कभी न बोलें। न ही बिन मांगे अपनी सलाह दें।
 
5. दूसरों की बात ध्यान से सुनें, तभी बोलें। साथ ही उनकी रुचि का ध्यान रखकर बोलें।

 
 
6. बोलते समय बेवजह न हाथ नचाएं, न आंखें मटकाए न दूसरों को छुए या हाथ मारें।
 
7. कुछ खाते हुए कभी न बोलें। बोलते समय थूक के छींटें दूसरों पर न उड़ाएं।
 
8. किसी दूर खड़े व्यक्ति से दूर से ही चिल्लाकर बात करने की कोशिश न करें, पास जाकर बोलें।
 
9. बच्चों के स्कूल में उनकी अध्यापिकाओं आदि से शिष्टाचार से बोलें।
 
10. अपने उच्चाधिकारी होने का मान करते हुए अपने मातहतों को तुच्छ न समझें।
 
11. बच्चों के सामने उनके टीचर्स व रिश्तेदारों के लिए अपशब्द न कहें।
 
12. अपने पद की गरिमा बनाए रखें एवं ऐसी स्थिति से बचें कि आपसे छोटा व्यक्ति आपको जवाब दे जाए।
 
13. सेवक या किसी भी बाहरी व्यक्ति से अपने घर की बातें न करें, न ही उनके सामने बहस व गाली-गलौज करें।
 
14. अपनी गलत बात को सही सिद्ध करने के लिए बहस न करें। न ही चिल्ला-चिल्लाकर उसे सही सिद्ध करने की कोशिश करें।
 
15. अपने से बड़ों के लिए अपशब्द उनकी पीठ पीछे भी न कहें।
 
16. किसी के मुंह से निकली बात का मजाक अन्य लोगों के सामने न उड़ाएं। न ही भरी महफिल में किसी को शर्मिंदा करें।
 
17. एक-दूसरे की बात इधर से उधर न करें। एक कान से सुनें, दूसरे से निकाल दें।
 
18. इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकते हैं।

ALSO READ: ग्लैमरस करियर : स्टेज एंकरिंग, 12 खूबियां

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख