Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑफिस से कैसे टाइम पर निकलें बिना टेंशन साथ लिए

सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (10:32 IST)
अक्सर ऐसा होता है कि आप ऑफिस से बिना उस लक्ष्य को पूरा किए निकलते हैं जिसका आपने सुबह सोचा था। आपका टेंशन बढ़ जाता है और आप या तो रूककर उस काम को पूरा करें या उसे साथ घर ले जाएं। 


 


 
इस तरह की परिस्थिति अक्सर बनती है और आप इस बात से अंजान हैं कि धीरे धीरे आपके इम्यून सिस्टम को इससे गहरा नुकसान हो रहा है। नींद की कमी, स्ट्रेस, टेंशन, बेतरतीब दिनचर्या और खाने में अनियमितता आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर रही है।  आपको लाइफ़स्टाइल से जुड़ी समस्याओं की तरफ धकेल रही है। जानिए ऐसे उपाय जिससे आप ऑफिस छोड़ेंगे बिना टेंशन के अपने समय पर। 
 
 
एक्सपेरिमेंट न्यूरोबायलॉजी जर्नल में छपे एक एक्सपेरिमेंट के अनुसार आपको एक लिस्ट तैयार करनी है। यह आपकी टू-डू लिस्ट है। इसके तहत आपको अपने खास काम हर सुबह लिखने हैं। इसका फायदा होगा कि आप हर दिन इस ऑफिस आने के बाद कौन सा काम करना है में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे।
 
कौन सा कम कब करना है इसका समय नियत करें। यह आपको एक सीक्वेंस देगा। यह आपको भी पता है कि कौन सा काम कब करना है इसका पहले से पता होने पर आप अपनी डेडलाइन पर काम कर पाएंगे। काम के लिए समय नियत करने से आपका कोई भी काम छूटेगा नहीं। 
 
अगला कदम है एक और लिस्ट तैयार करने का। यह लिस्ट है टू-नॉट डू लिस्ट। इस लिस्ट को आपके लिए सिर्फ आप  ही तैयार कर सकते हैं। आपको सबसे बेहतर पता है कि आपने कब और कहां कितना वक्त बर्बाद किया है। क्या आपने बार बार अपने व्हाट्स एप में चैटिंग की है या अपने फेसबुक को बिना वजह चेक किया है। ऑनलाइन शापिंग हो या अपनी पसंद की वेबसाइट, कौन से काम आप बिना किए अपना दिन ऑफिस में निकाल सकते हैं आपको तय करना है। ऐसे कई काम हैं जो न करने पर आपका काफी वक्त बचेगा और आप ऑफिस का काम समय पर खत्म कर सकते हैं। 
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख