suvichar

शादी करने के पहले जरूर करें ये 7 काम उनके साथ

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (17:32 IST)
आपकी शादी तय हो गई है। डेट फिक्स हो गई है परंतु आपको लगता है कि आप उन्हें अभी भी ठीक से नहीं जानते। ऐसे में शादी को लेकर आपके मन में कई तरह की आशंकाएं हैं। कुछ असमंजस की स्थिति है तो अब समय है कि इस दुविधा को दूर करें और अपने होने वाले उनके साथ कुछ खास काम कर ही डालें।

 

 

 
 
साथ घूमने जाएं : ये आपको थोड़ा अजीब लगे। आपको शायद घरवालों की इजाजत भी न मिले परंतु आपको यह मैनेज करना है। आपको और आपके होने वाले उनको घूमने जाना है। जरूरी नहीं ये ट्रिप शहर के बाहर हो। अपने ही शहर में आप किसी जगह पर मिलें। इस मुलाकात की यादें आपको जिंदगीभर रहेंगी। 
 
आर्थिक हालात पर करें बात : आप शादी के पहले तक एक खास तरह से जीने के आदी हैं। आगे की जिंदगी को लेकर भी आपको कुछ खास विचार हैं ऐसे में आर्थिक स्थिति पर चर्चा बेहद जरूरी है। सभी जानते हैं कि आर्थिक स्थिति की सही समझ आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगी।  
 
बच्चों के बारे में बात करें : आप बच्चों को लेकर, उनकी परवरिश को लेकर क्या सोचते हैं इसके बारे में जरूर बात करें। आप दोनों बच्चे कब चाहते हैं और परिवार बढ़ाने के बारे में अपने विचार साझा करें। 
 
परिवार के बारे में बात करें : शादी के बाद आपकी रहने की स्थिति क्या होगी इस पर बात करें। आप परिवार के साथ रहेंगे या आप परिवार के साथ नहीं रहना चाहतीं इस बारे में जरूर बात करें। 
 
परिवारों को समझें : शादी के पहले दोनों पक्ष अपने परिवार के बारे में बातें करें। घर के सदस्यों उनके स्वभाव और आदतों पर बातचीत करें। ऐसे में शादी के बाद रहना बहुत ही आसान होगा। 
 
बहस करें : अगर आप किसी बात से सहमत नहीं हैं तो उस बात पर थोड़ा विचार विमर्श करें। अपनी बात सही होने पर बहस करने में भी हर्ज नहीं। शांति से उनकी बात सुनें और अपनी समझाएं। 
 
थोडी दूरी बनाएं : आपकी शादी तय हो गई इसका ये मतलब नहीं कि हर पल उन्हें आपसे ही बात करनी है। उन्हें थोड़ा वक्त और स्पेस दें। अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताएं। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख