biodatamaker
✕

ऑफिस में काम के साथ लफंडर दोस्त मुफ्त! मुफ्त! मुफ्त!

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (14:54 IST)
अक्सर कोई भी कंपनी ज्वाइन करने से पहले मन में डर रहता है कि कैसे अपने सीनियर्स के साथ एडजस्ट करेंगे पर अगर आपको आपके ही जैसे कुछ नालायक दोस्त मिल जाएं फिर तो आप लाखों रुपए की दूसरी नौकरी को भी ठुकरा देंगे। जानें क्या ऐसे ही हैं आपके भी दोस्त -  

 
 
1. कुर्सी पर बैठने से पहले ही आपके खाने का डब्बा छीन लिया जाता है और जब तक वो खत्म ना हो जाए तब तक वो आपको जानते भी नहीं की "आखिर हैं कौन आप"। 
 
2. आपके ही डेस्कटॉप से बॉस को उल्टा सीधा कुछ भेज देते है और फिर इतने भोले बनते है जैसे "दूध के धुले हो"। 
 
3. आप अगर लेट आए हो तो एक डायलॉग पुरे ऑफिस में चिल्ला कर ज़रूर मारेंगे कि "तुम कल के लिए जल्दी आ गए हो"। 
 
4. इनकी हरकतों की वजह से आसपास वाले अपनी जगह बदल लेते हैं। 
 
5. कैंटीन में उधारी नहीं चुकाते और कैंटीन वाला आर्डर भी नहीं लेता है इनका। अरे यही नहीं अगर वो पैसे मांगे तो बोलते हैं "हम गरीब हैं पैसे है ही नहीं"। 
 
6. अलग और घटिया बहाने बना कर सब एकसाथ ऑफिस से कल्टी मारते हैं और फिर अगले दिन आकर साथ में डांट खाते हैं। डांट पड़ते वक्त इन्हें प्राउड भी फील होता है।  
 
7. हर रोज़ कैंटीन में कोई एक बकरा या बकरी इनका शिकार होता है। 
 
8. अपना टिफिन तो ठूसते ही हैं साथ में पड़ोस वालों से भी भरपूर लूट मार करते हैं। 
 
9. ऑफिस के सीनियर सिटिज़न्स में तो इन्होंने जवानी का जोश जगा दिया है। 
 
10. जब बात हो लड़ाई की तो ये कुत्ते, बिल्ली, बन्दर सबको मात दे देते हैं। 
 
11. ये तो वाशरूम भी साथ ही जाते हैं। 
 
12. बातचीत तो ऐसे करते है मानो बिटिया के ब्याह की प्लानिंग कर रहे हों। 
 
13. अगर दोस्त ऑफिस ना आए तो लगता है पूरे ऑफिस में आज आप अकेले ही आए हैं। 
 
14. इनकी टेबल या ब्लॉक से आवाज़ सिर्फ तब ही नहीं आती जब ये वहां हो ना। वरना ऑफिस ये आते ही सिर्फ बात करने के लिए हैं। 
 
15. इनके फोन, मैसेजेस, बैग, हेडफोन, गॉगल, गाड़ी, मेकअप किट और यहां तक की आईकार्ड भी पर्सनल नहीं रह जाता। 
लेखक के बारे में
खुशबू जैसानी

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख